{"_id":"6a82a5cc307dba686f02420f","slug":"chamba-churah-shurnala-pakistani-flag-balloons-police-investigation-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा जिले के चुराह में पाकिस्तानी झंडा और 30 से ज्यादा गुब्बारे मिले, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा जिले के चुराह में पाकिस्तानी झंडा और 30 से ज्यादा गुब्बारे मिले, मचा हड़कंप
Mon, 17 Aug 2026 11:41 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:41 AM IST
सार
चंबा के चुराह क्षेत्र के शुरनाला में रविवार को पाकिस्तानी झंडा और 30 से अधिक गुब्बारे मिले। गुब्बारों पर ‘दिल दिल पाकिस्तान’ लिखा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर तीसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारों व अन्य सामान को कब्जे में ले लिया। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
चुराह के शुरनाला में मिला पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में रविवार को पाकिस्तानी झंडा और 30 से अधिक गुब्बारे मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामला तीसा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिमगिरी के शुरनाला का है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में संदिग्ध झंडा और गुब्बारे देखे, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों के अनुसार, गुब्बारों पर ‘दिल दिल पाकिस्तान’ लिखा हुआ था। झंडा और गुब्बारे पेड़ से टकराने के कारण कई गुब्बारे फट चुके थे, जबकि कुछ गुब्बारे सुरक्षित अवस्था में मिले।
सूचना मिलने के बाद तीसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारों व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर मिले सामान की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी और गुब्बारों को कब्जे में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद तीसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारों व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर मिले सामान की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी और गुब्बारों को कब्जे में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन