{"_id":"6a81f08dd94a79a32503dabc","slug":"khajjiar-bustled-with-tourists-after-several-days-chamba-news-c-88-1-ssml1006-193341-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कई दिन बाद पर्यटकों से गुलजार हुआ खज्जियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कई दिन बाद पर्यटकों से गुलजार हुआ खज्जियार
Sun, 16 Aug 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार में कई दिनों बाद उमड़ी पर्यटकों की भीड़ । संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। कई दिनों की मंदी के बाद रविवार को पर्यटन स्थल एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार नजर आया। सुबह से ही विभिन्न राज्यों से पहुंचे सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई।
पर्यटकों के पहुंचने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई और कारोबार में तेजी की उम्मीद जगी। रविवार की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक परिवार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे। पर्यटन स्थल के प्रमुख आकर्षणों पर दिनभर सैलानियों की चहल-पहल बनी रही। पर्यटकों ने प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ स्थानीय बाजारों में खरीदारी भी की। पिछले कई दिनों से पर्यटकों की कम आमद के चलते पर्यटन कारोबार से जुड़े होटल, टैक्सी, रेस्तरां और अन्य व्यवसायियों में मायूसी थी। ऐसे में पर्यटकों की बढ़ी संख्या ने कारोबारियों को राहत दी। स्थानीय लोगों में विशाल कुमार, चमन सिंह, रिंकू, सोनू, सन्नी और योगराज ने बताया कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ती है तो पर्यटन कारोबार को और गति मिलने की उम्मीद है। संवाद
--