फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   School students commemorated the martyrs' sacrifice through poems.

Chamba News: स्कूली विद्यार्थियों ने कविताओं से याद किया शहीदों का बलिदान

Sun, 16 Aug 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
School students commemorated the martyrs' sacrifice through poems.
चंबा के बगढार स्कूल में स्वतंत्रता दिवस को लेकर कार्यक्रम के दौरान मुख्यति​थि और अन्य ।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगढार में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रिंसिपल अनुपमा आनंद ने ध्वजारोहण किया।
एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भाषण लाइव सुना। मुख्यमंत्री के जीवन पर बनाई डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत केरल और हिमाचल के लोकगीतों का फ्यूजन प्रस्तुत किया। भारत के नक्शे का एक चित्र उकेरा गया जिसे सभी ने सराहा। कविताएं सुनाईं और शहीदों के बलिदानों को याद किया। विद्यालय प्रबंधन ने फैंसी ड्रेस शो का भी आयोजन किया। प्रधानाचार्य ने एकजुट होकर विभिन्न चुनौतियों एवं कुरीतियों का सामना करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राजकीय केंद्रीय प्राइमरी विद्यालय बगढार के बच्चों ने भी प्रस्तुतियां दीं। इन्हें सीएचटी विनय कुमार और स्टाफ ने तैयार करवाया था। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। मिडिल स्कूल खुई के बच्चे एवं स्टाफ भी विद्यालय में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed