सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Heavy snowfall in Pangi valley causes severe cold

Chamba News: पांगी घाटी में भारी बर्फबारी से कड़ाके की ठंड

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall in Pangi valley causes severe cold
विज्ञापन
बर्फ की सफेद चादर से ढकी पूरी पांगी घाटी, बिजली और संचार सेवाएं भी ठप
Trending Videos

बर्फ की मोटी परत जमने से 15 संपर्क सड़कें बंद, ग्रामीणों का मुख्यालय से संपर्क कटा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में भारी बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वीरवार रात से शुरू हुआ हिमपात का दौर शुक्रवार शाम तक लगातार जारी रहा। पूरी घाटी सफेद चादर से ढक गई है।
बर्फबारी से न केवल यातायात प्रभावित हुआ है, बल्कि बिजली और संचार व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। घाटी के मुख्यालय किलाड़ समेत मिंधल, साच, फिंडरू, फिंडपार, लूज और धरवास जैसे इलाकों में करीब 8 इंच हिमपात हुआ है। घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुमार, परमार, सुराल भटौरी, चसग भटौरी, हुडान भटौरी और हिलूटवान में करीब एक फीट तक ताजा बर्फ गिर चुकी है। इन क्षेत्रों में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे लुढ़क गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण लोक निर्माण विभाग की करीब 15 संपर्क सड़कें बर्फ की मोटी परत जमने के कारण यातायात के लिए बंद हो गई हैं। इससे ग्रामीणों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। भारी बर्फबारी और पेड़ों के गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घाटी के 35 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। पांगी के कई गांव 24 घंटों से अंधेरे में हैं। उधर, एसडीएम अमनदीप सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घाटी में अलर्ट जारी कर दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बर्फबारी के दौरान अनावश्यक यात्रा न करें। खासकर उन क्षेत्रों में जाने से बचें जहां हिमस्खलन का खतरा बना रहता है। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही मौसम में सुधार होगा, सड़कों को बहाल करने और बिजली आपूर्ति को सुचारू करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed