{"_id":"69caafd0beb24934d60cab15","slug":"as-soon-as-it-rained-the-roads-were-filled-with-water-due-to-the-blockage-of-drains-chamba-news-c-88-1-ssml1007-178908-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश होते ही नालियों की निकासी बंद होने से पानी से भर गईं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश होते ही नालियों की निकासी बंद होने से पानी से भर गईं सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज के मूसलाधार बारिश के बाद मार्ग पर बह रहे पानी के बिच छलांग लगाकार पार करती यु
विज्ञापन
दुकानों के सामने सड़क पर तालाब बनने से दुकानदारों की बढ़ीं मुश्किलें
क्रेट पर बैठे रहे निकासी नाली के गंदे पानी से बचते दिखे रेहड़ी धारक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मूसलाधार बारिश ने शहर में नगर परिषद की पोल खोल दी है। बारिश होने पर नाली का पानी शहर की सड़कों पर बहने लगा। इससे राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी हुई।
दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाली की निकासी बंद होने से शहर की सड़कें नाले में तबदील हो गईं। दुकानों के सामने सड़क पर पानी का तालाब बन गया। इससे दुकानदारों की भी मुश्किलें बढ़ गईं। पुराने बस अड्डे, बाजार चौक और मेडिकल कॉलेज के पास नाली की निकासी बंद होने से सारा पानी सड़क पर बहता रहा। इस मौके पर कई रेहड़ी धारक अपनी दुकानों पर क्रेट पर बैठे रहे निकासी नाली के गंदे पानी से बचते दिखे जबकि उनका सामान पानी के साथ बहता नजर आया। शहरवासियों से नगर परिषद भले ही भारी-भरकम हाउस टैक्स वसूलने की योजना बना रही है लेकिन शहर में लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में नाकाम हो रही है। नगर परिषद की कारगुजारी उस समय देखने को मिलती है जब भी शहर में मूसलाधार बारिश होती है। पानी की निकासी बंद होने के कारण सड़क पर बहने लगता है। हैरानी इस बात की है कि इस प्रकार की घटनाएं कई बार देखने को मिल चुकी हैं लेकिन अभी तक नप की तरफ से इस दिशा में कोई भी कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं।
--
Trending Videos