{"_id":"69f23c08360fdb0b8d08fe3c","slug":"in-dalhousie-3150-voters-will-decide-the-fate-of-the-candidates-chamba-news-c-88-1-ssml1006-181897-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी में 3150 मतदाता लिखेंगे प्रत्याशियों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी में 3150 मतदाता लिखेंगे प्रत्याशियों का भाग्य
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद के चुनावों को लेकर तेज होने लगीं सरगर्मियां
विशाल आनंद
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। नौ वार्डों से 3150 मतदाता चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। इनमें 1656 पुरुष मतदाता और 1494 महिला मतदाता शामिल हैं।
वार्ड एक लोअर बकरोटा महिला (ओपन) के लिए आरक्षित है। यहां कुल 300 मतदाता हैं। इनमें 169 पुरुष और 131 महिला मतदाता हैं। मतदान केंद्र तिब्बती स्कूल रहेगा। वार्ड दो लोहली अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां 423 मतदाताओं में से 211 पुरुष और 212 महिलाएं हैं। मतदान केंद्र प्राइमरी स्कूल लोहाली रहेगा। वार्ड तीन जीपीओ ओपन वार्ड है। यहां 272 मतदाताओं में 145 पुरुष और 127 महिलाएं हैं। मतदान केंद्र जीपीओ स्थित लाइब्रेरी होगी। वार्ड चार, हिंदू लेन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां 454 मतदाताओं में 239 पुरुष और 215 महिला मतदाता हैं। मतदान केंद्र स्थानीय एसडीएम कोर्ट होगा।
वार्ड पांच कॉन्वेंट महिला ओपन के लिए है। यहां मतदाता 424 हैं। इनमें 219 पुरुष और 205 महिलाएं हैं। मतदान केंद्र कोर्ट रोड स्थित लोक निर्माण विभाग का रेस्ट हाउस है। वार्ड छह कथलग महिला ओपन के लिए है। यहां 324 मतदाताओं में 170 पुरुष और 154 महिलाएं हैं। मतदान केंद्र स्थानीय नायब तहसीलदार का कार्यालय होगा। वार्ड सात अपर बकरोटा भी महिला ओपन के लिए है। यहां 416 मतदाताओं में 233 पुरुष और 183 महिला मतदाता हैं। मतदान केंद्र तिब्बती स्कूल रहेगा। वार्ड आठ मोती टिब्बा भी महिलाओं के ओपन है। यहां 240 मतदाताओं में 116 पुरुष और 124 महिलाएं हैं। मतदान केंद्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल होगा। वार्ड नौ डलहौजी क्लब (बस अड्डा) अनारक्षित है। यहां 297 मतदाताओं में 154 पुरुष और 143 महिलाएं हैं। मतदान केंद्र बस अड्डा स्थित प्राइमरी स्कूल होगा।
--
Trending Videos