सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Inclement weather disrupts wheat harvest.

Chamba News: बिगड़े मौसम ने गेहूं की कटाई में डाला खलल

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 29 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Inclement weather disrupts wheat harvest.
मंगला पंचायत में बारिश से खेतों मेे बिछने लगी गेहूं की फसल: संवाद
विज्ञापन
किसानों की चिंता बढ़ी, बोले- बारिश और अंधड़ से खेतों में ही बिछ गई फसल
Trending Videos

दांव पर लगी मेहनत, मौसम की बेरुखी से उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। पंचायत मंगला के किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। गेहूं की कटाई के समय में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और अंधड़ चलने से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंच रहा है।
इससे किसानों की सालभर की मेहनत दांव पर लग गई है। अंधड़ और बारिश के कारण गेहूं की पकी हुई फसल खेतों में गिरने लगी है। कई जगह फसल बिछ चुकी है। मशीनों से कटाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों में कमल कुमार, दीवान चंद, मदन लाल, बिंद्रो सिंह, बलदेव सिंह और प्रकाश चंद ने कहा कि अगर फसल अभी काटते हैं तो बारिश से भीग कर दाने खराब होने का डर है। अगर कटाई टालते हैं तो हवा और नमी से फसल सड़ने का खतरा है। ऐसा लग रहा है जैसे हर रास्ता नुकसान की तरफ ही जा रहा है। समझ नहीं आ रहा कि फसल काटें या इंतजार करें। अभी गेहूं की कटाई का सबसे अहम समय है लेकिन मौसम की बेरुखी ने पूरे काम को बाधित कर दिया है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कृषि विभाग के उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह समय गेहूं की कटाई का है। किसान बारिश के समय फसल न काटें और जिन्होंने काटी वह बारिश से फसल को सुरक्षित रखें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed