सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The distance from Kiyani to Chamba has been reduced to 500 meters.

Chamba News: 500 मीटर में बदल गई कियाणी से चंबा की दूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 29 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The distance from Kiyani to Chamba has been reduced to 500 meters.
चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी जीरों पॉईंट के पास लगा राजनगर 5 किलोमीटर की दूरी का बोर्ड़।संवाद
विज्ञापन
राह दिखाने के बजाय भटकाने का काम कर रहे पीडब्ल्यूडी के मील पत्थर
Trending Videos

बोर्ड पर एक जगह लिखा सात, थोड़ी आगे जाकर लिखी 11 किमी की दूरी
कियाणी से राजनगर की दूरी एक बोर्ड पर 4 किमी तो दूसरे पर 5 किमी
मोहम्मद अयूब
चंबा। सही दूरी को लेकर पीडब्ल्यूडी भी अनभिज्ञ और अंजान है। चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी जीरो पॉइंट के पास लोक निर्माण विभाग ने मील पत्थर लगाए है। इनमें दूरी अलग-अलग दर्शाई है।
एक बोर्ड पर कियाणी से चंबा की दूरी 7 किलोमीटर दर्शाई है जबकि 500 मीटर पर ही चंबा की दूरी 11 किलोमीटर दर्शाई गई है। वहीं, राजनगर की दूरी 5 किलोमीटर और 10 मीटर की दूरी पर राजनगर की दूरी 4 किलोमीटर दर्शाई गई है। इन किलोमीटर दूरी को लेकर लोगों में भी चर्चाओं का माहौल है। लोगों का कहना है 10 मीटर और 500 मीटर पर ही दूरियों में एक से 4 किलोमीटर का फर्क पड़ रहा है। इन किलोमीटर के चलते अंजान लोग चंबा और राजनगर की दूरी का सही अंदाजा नही लगा पा रहे हैं। बोर्ड पर एक जगह तीसा को तिसा लिखा गया है। लोगों ने विभाग की इस लापरवाही पर तंज कसते हुए कहा कि विभाग को किलोमीटर की दूरियों का स्वयं पता नहीं है तो अंजान लोग बोर्ड पढ़-पढ़ कर परेशान ही होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों के सीजन में बाहरी राज्यों से पर्यटक अपने परिवार, दोस्तों के साथ चुराह के बैरागढ़-सचे जोत का रुख करते हैं। इस प्रकार की लापरवाही उन्हें भटकाने का काम कर सकती है। लोगों में राजीव कुमार, अमित कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार ने बताया कि कियाणी के पास किलोमीटर और सही दूरी को अंकित करने में विभागीय चूक हुई है। इतना ही नहीं, तीसा को तिसा अंकित कर विभाग ने अपनी लापरवाही का बड़ा उदाहरण पेश किया है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। गलती को जल्द सुधार दिया जाएगा। संवाद
--

चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी जीरों पॉईंट के पास लगा राजनगर 5 किलोमीटर की दूरी का बोर्ड़।संवाद

चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी जीरों पॉईंट के पास लगा राजनगर 5 किलोमीटर की दूरी का बोर्ड़।संवाद

चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी जीरों पॉईंट के पास लगा राजनगर 5 किलोमीटर की दूरी का बोर्ड़।संवाद

चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी जीरों पॉईंट के पास लगा राजनगर 5 किलोमीटर की दूरी का बोर्ड़।संवाद

चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी जीरों पॉईंट के पास लगा राजनगर 5 किलोमीटर की दूरी का बोर्ड़।संवाद

चंबा-तीसा मार्ग पर कियाणी जीरों पॉईंट के पास लगा राजनगर 5 किलोमीटर की दूरी का बोर्ड़।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed