{"_id":"6a6b36629c86fe48cb0e74e3","slug":"make-complete-arrangements-before-the-manimahesh-yatra-chamba-news-c-88-1-ssml1006-191604-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश यात्रा से पहले की जाए पूर्ण व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश यात्रा से पहले की जाए पूर्ण व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
84 व्यापार मंडल भरमौर ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
अस्पताल स्थानांतरण, पैदल मार्ग सुधार, संचार व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर 84 व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। एडीएम के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने मुख्यमंत्री से यात्रा में आवश्यक सुधार की मांग की गई। यात्रा के दौरान स्थानीय व्यापारियों और देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
व्यापार मंडल ने मांग की है कि मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले नागरिक अस्पताल भरमौर को नए भवन (पट्टी) में स्थानांतरित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और बाजार क्षेत्र में लगने वाले यातायात जाम से भी राहत मिले। मणिमहेश परिक्रमा (वाया कुगती) को निर्धारित नियमों के तहत यात्रा अवधि में शुरू किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का सम्मान बना रहे। इसके अलावा हड़सर-मणिमहेश पैदल मार्ग को समय रहते दुरुस्त करने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रात्रिकालीन आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की गई।
व्यापार मंडल ने यात्रा अवधि में मोबाइल नेटवर्क एवं संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आवश्यकता पड़ने पर सैटेलाइट संचार प्रणाली उपलब्ध कराने, भरमौर बाजार में स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे और सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था मजबूत करने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान महिंद्र पटियाल, कोषाध्यक्ष कालू शर्मा, सचिव अभिलाष पटियाल, प्रेस सचिव प्यार शर्मा, सदस्य राजू शर्मा और कुगती, हड़सर और मणिमहेश क्षेत्र के व्यापारी उपस्थित रहे।