फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   manimahesh yatra 2026 small water bottles snack packets banned registration mandatory

Manimahesh Yatra 2026 : छोटी पानी की बोतलें और नमकीन के पैकेट बैन, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेंगे यात्रा

Thu, 06 Aug 2026 09:28 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 06 Aug 2026 09:28 AM IST
सार

मणिमहेश यात्रा 2026 से पहले चंबा प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़े फैसले लिए हैं। यात्रा मार्ग पर छोटी पानी की बोतलों, नमकीन के छोटे पैकेटों और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक रहेगी। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने हड़सर से डल झील तक तैयारियों का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं से मौसम की जानकारी लेने तथा अनिवार्य पंजीकरण के बाद ही यात्रा शुरू करने की अपील की।

विज्ञापन
manimahesh yatra 2026 small water bottles snack packets banned registration mandatory
यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते उपायुक्त चंबा और अन्य। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा को इस वर्ष अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। यात्रा शुरू होने से पहले उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हड़सर से डल झील मणिमहेश तक पूरे यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग पर छोटी क्षमता वाली पानी की बोतलों और नमकीन सहित अन्य छोटे प्लास्टिक पैकेटों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने दुकानदारों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा। प्रशासन का मानना है कि छोटी प्लास्टिक बोतलें और पैकेजिंग सामग्री यात्रा के दौरान सबसे अधिक कचरा पैदा करती हैं, जिससे मणिमहेश घाटी के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र और प्राकृतिक सुंदरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस निर्णय का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को कम करना और यात्रा मार्ग को स्वच्छ बनाए रखना है।
विज्ञापन


डीसी ने यात्रा मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए यह कदम आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान धन्छौ के समीप दुनाली में पैदल पुल और सड़क की मरम्मत तथा सुंदरासी से ऊपर ग्लेशियर प्वाइंट पर चल रहे मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की गई। लोक निर्माण विभाग को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, शौचालय, ठहराव स्थलों और कूड़ा-कचरा प्रबंधन की तैयारियों का भी विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा पर निकलने से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाएं और मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें। प्रशासन ने इस वर्ष सभी यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। बिना पंजीकरण किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और स्वच्छ वातावरण में बाबा मणिमहेश के दर्शन का अवसर मिले, वहीं यात्रा के दौरान हिमालयी क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहर भी सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed