फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicle movement remained stalled for seven hours on the Lachaudi-Telka route.

Chamba News: लचौड़ी-तेलका मार्ग पर सात घंटे थमी रही वाहनों की रफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Vehicle movement remained stalled for seven hours on the Lachaudi-Telka route.
लचौड़ी–तेलका मार्ग पर हुटा नामक स्थान पर भूस्खलन होने से बाधित मार्ग। संवाद 
तेलका (चंबा)। लचौड़ी-तेलका सड़क पर हुटा नामक स्थान पर भूस्खलन होने से सात घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। मंगलवार देर रात करीब एक बजे मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गए।
विज्ञापन

इसके चलते यह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। सड़क बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों ने मोटरसाइकिल को हाथ से पकड़कर भूस्खलन प्रभावित हिस्से को पार किया। सड़क पर मलबा फैला होने के कारण वाहनों का निकलना संभव नहीं था। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की टीम और मशीनरी मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जा सका। लोक निर्माण विभाग भलेई के एसडीओ रजत सहगल ने बताया कि हुटा नामक स्थान पर भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा आने से मार्ग अस्थायी रूप से बंद हो गया था। सूचना मिलने पर विभाग की ओर से मशीनरी और कर्मचारियों को मौके पर भेजकर मलबा हटाया जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed