फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medical faculty to be started at Mangala School.

Chamba News: मंगला स्कूल में शुरू होगा मेडिकल संकाय

Fri, 31 Jul 2026 05:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
Medical faculty to be started at Mangala School.
शिक्षा मंत्री ने दिया जल्द मंजूरी का भरोसा
विज्ञापन

करीब 40 विद्यार्थी हैं इच्छुक, 15 पंचायतों के छात्रों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में जल्द साइंस संकाय शुरू होने की उम्मीद जगी है। विद्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष मेडिकल संकाय शुरू करने की मांग रखी गई, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया।
प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय में मेडिकल संकाय प्रारंभ करने के लिए करीब 40 विद्यार्थियों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यह संकाय शुरू होने से क्षेत्र की लगभग 15 पंचायतों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में विज्ञान विषय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। अभी मेडिकल शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को दूर-दराज के स्कूलों में प्रवेश लेना पड़ता है, जिससे उन्हें समय, आर्थिक बोझ और आवागमन की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय रैना ने कहा कि मेडिकल संकाय की शुरुआत केवल एक शैक्षणिक सुविधा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने वाला निर्णय होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों को अपने घर के नजदीक ही मेडिकल शिक्षा की तैयारी का अवसर मिलेगा और अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed