फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Merely issuing registration slips in hospitals does not solve patients' problems.

Chamba News: अस्पतालों में पर्चियां बनाने से हल नहीं होतीं मरीजों की समस्याएं

Mon, 03 Aug 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Merely issuing registration slips in hospitals does not solve patients' problems.
सीएम का भरमौर के विधायक पर तंज- बोले, विकास के मुद्दे मजबूती से उठाएं विपक्षी विधायक
विज्ञापन

विस अध्यक्ष, सदर विधायक के प्रयास सराहे, कहा- समस्याओं पर सक्रियता से हो रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मिंजर मेले के मंच से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा के विकास का खाका रखा, वहीं सियासी मोर्चे पर विपक्ष को घेरने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
उन्होंने विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और सदर विधायक नीरज नैय्यर के प्रयासों की सराहना की और कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रियता से काम हो रहा है। विपक्षी विधायकों पर निशाना साधते हुए उन्होंने स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाने की नसीहत दी।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि सरकार बनने के तीन माह बाद ही विस अध्यक्ष और सदर विधायक के साथ बैठक कर शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई थी। उसी रणनीति के तहत सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जिले के तीनों विपक्षी विधायक विधानसभा में अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं को प्रभावी ढंग से नहीं उठा पाए हैं। भरमौर-पांगी के विधायक पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि केवल अस्पतालों में पर्चियां बनाने से मरीजों की समस्याओं का समाधान नहीं होता। मेडिकल कॉलेज और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक मशीनरी, विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जैसे मुद्दे विधानसभा में उठाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों को विपक्ष से नहीं, बल्कि अपनी ही पार्टी के नेताओं से खतरा है। उन्होंने दावा किया कि जनकराज को जियालाल से चुनौती मिल रही है जबकि हंसराज को आगामी चुनाव में टिकट नहीं मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि डीएस ठाकुर भी अपनी पार्टी की स्थिति से भली-भांति परिचित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिंजर मेला किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि चंबा की संस्कृति, परंपरा और जनआस्था का प्रतीक है। सभी जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस ऐतिहासिक मेले में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed