{"_id":"69c414a14cee769f980b291b","slug":"meritorious-students-honored-at-telka-college-chamba-news-c-88-1-ssml1004-178394-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तेलका कॉलेज में नवाजे मेधावी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तेलका कॉलेज में नवाजे मेधावी विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा के तेलका कॉलेज में वार्षिक सामारोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
सालाना समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय तेलका में बुधवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय तीसा के प्राचार्य प्रो. प्रविंदर कुमार मुख्य अतिथि थे।
उनका महाविद्यालय पहुंचने पर कार्यवाहक प्राचार्य और प्राध्यापकों ने स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से रुकसाना बेगम, अनु देवी, रिया देवी, अभिषेक रावत, संजना देवी, लक्ष्मी देवी, मोनी देवी, मीनाक्षी शर्मा, साहिल शर्मा, इंदु देवी, ईशांत, किरण, दिशा, सपना कुमारी, प्रिया देवी और शोएब अख्तर सहित कई अन्य छात्र शामिल रहे।
मुख्य अतिथि प्रो. प्रविंदर कुमार ने कहा कि वर्ष 2017 में महाविद्यालय की स्थापना के समय उन्होंने एक वर्ष तक कार्यवाहक प्राचार्य के रूप में सेवाएं दी हैं। महाविद्यालय की शुरुआत उन्होंने की थी। यह कॉलेज विशेष रूप से उन छात्रों के लिए खोला गया था जो उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते थे और आज वही छात्र-छात्राएं अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
--
Trending Videos