सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   MLA's name appears on one foundation stone plaque, missing on another

Chamba News: एक शिलान्यास पट्टिका में दिखा विधायक का नाम, दूसरे में गायब

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
MLA's name appears on one foundation stone plaque, missing on another
डलहौजी में इंडोर स्टेडियम के ​शिलान्यास पर अंकित विधायक का नाम।
विज्ञापन
डीएस ठाकुर का नाम रहा अंकित और विधायक हंसराज का नहीं दिखा नाम
Trending Videos

केंद्रीय मंत्री ने चुराह, डलहौजी विस क्षेत्रों में किया इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास
शिलान्यास पट्टिका से विधायक का नाम गायब होने से राजनीतिक सरगर्मियां तेज

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दो विधानसभा क्षेत्रों में इंडोर स्टेडियम के शिलान्यास की पट्टिका में एक विधायक का नाम अंकित रहा लेकिन दूसरे का नाम गायब कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के कार्यक्रम में दोहरी राजनीति लोगों की समझ नहीं आई।
रविवार को केंद्रीय मंत्री ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराड़ू में बनने वाले इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया। शिलान्यास पट्टिका पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सांसद राजीव भारद्वाज का नाम केंद्रीय मंत्री के नाम के साथ अंकित दिखा। स्थानीय विधायक हंसराज का नाम गायब था। लोग सोच रहे थे कि शायद इसमें विधायक के नाम को सरकारी स्तर पर मना किया गया है लेकिन जब केंद्रीय मंत्री ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के सलूणी में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया तो वहां पर विधायक डीएस ठाकुर का नाम अंकित नजर आया। ऐसे में इस बात पर चर्चा हो रही है कि विधायक का नाम आखिरकार क्यों गायब किया गया। लोगों में चर्चा है कि भाजपा के मंत्री शिलान्यास कर रहे हैं। उसमें भाजपा विधायक का नाम ही शिलान्यास पट्टिका में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, विधायक जरूरी कार्य के चलते चुनाव क्षेत्र से बाहर थे लेकिन उनका नाम हटाने पर समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली। कई लोग इसे चुराह के विधायक पर लगे दुराचार के आरोपों से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इस आरोप में उन्हें अदालत से नियमित जमानत मिल चुकी है। अब इस मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।
भंजराडू में कार्यक्रम के दौरान हंसराज के समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष विधायक जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने यह संदेश दिया कि वे अपने विधायक के साथ खड़े हैं।

--

डलहौजी में इंडोर स्टेडियम के शिलान्यास पर अंकित विधायक का नाम।

डलहौजी में इंडोर स्टेडियम के शिलान्यास पर अंकित विधायक का नाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed