सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Check before travelling today, local routes will remain closed.

Chamba News: आज सफर से पहले कर लेें पड़ताल, बंद रहेंगे लोकल रूट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Check before travelling today, local routes will remain closed.
विज्ञापन
चंबा। होली पर्व के दौरान जिले में स्थानीय रूटों पर एचआरटीसी की बसें नहीं चलेंगी, जबकि जिले के 22 लंबी दूरी के रूटों पर निगम की बसों के पहिये नहीं थमेंगे। दूसरे जिलों या राज्यों में सफर करने की सोच रखने वाले लोग निगम की बस में सफर कर सकते हैं।
Trending Videos

जिले में 172 स्थानीय रूटों और 22 लंबी दूरी के रूटों पर एचआरटीसी की बसें दौड़ती हैं। निगम की बसों में सैकड़ों लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। होली पर्व के दौरान स्थानीय रूटों पर निगम की बसें नहीं चलेंगी। बस सेवाएं न होने से लोग जिले के भीतर विभिन्न जगहों पर आने-जाने के लिए लोगों को निगम की बसों का इंतजार करने के बजाय अपने स्तर पर इंतजाम करना पड़ेगा। वहीं, सुबह से लेकर देररात तक लंबी दूरी के रूटों पर निगम की बस सेवाएं अन्य दिनों की तरह जारी रहेंगी। एचआरटीसी चंबा डिपो के तहत 180 चालक और 186 के करीब परिचालक सेवाएं दे रहे हैं। वहीं होली पर्व के दौरान ऑर्गेनिक रंगों को तरजीह देते हुए उनका इस्तेमाल करने की उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने लोगों को सलाह दी है। केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल करने से कई प्रकार की बीमारियों की जद में लोग आ सकते हैं। ऐसे में अपने और अन्य लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करने का परामर्श दिया है। सीएमओ चंबा ने बताया कि जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थान 24 घंटे लोगों की सहूलियत के लिए खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि मिठाइयां खरीदते समय लोग अधिक रंगों का इस्तेमाल हुई मिठाइयां खरीदने से परहेज करें। विभाग की टीमें भी बाजारों के लगातार निरीक्षण कर रही हैं जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो सके। पंडित मंजीत शर्मा ने बताया कि होली मनाने का बुधवार पूर्वाह्न 11:30 से लेकर दोपहर बाद 3:00 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed