सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Welfare Association opposed the installation of smart meters

Chamba News: वेलफेयर एसोसिएशन ने किया स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Welfare Association opposed the installation of smart meters
चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक के दौरान मौजूद पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
विज्ञापन
सरकार से उठाई मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग
Trending Videos

अन्य मुद्दों पर भी की चर्चा, कुछ अधिकारियों के व्यवहार पर जताई आपत्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक इरावती में प्रधान ओम प्रकाश गोस्वामी के अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले और शहर से जुड़े जनहित के कई गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कहा गया कि बार-बार मांग करने के बावजूद मेडिकल काॅलेज में हृदय रोग, कैंसर, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी जैसे आवश्यक विभाग आज तक शुरू नहीं हो पाए हैं। मरीजों को धर्मशाला, टांडा या अन्य स्थानों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने सरकार से मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की है। बैठक में केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित विद्युत संशोधन विधेयक 2025 के तहत स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय का भी विरोध किया। संगठन ने सरकार से मांग की है कि स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए। इसे आम उपभोक्ताओं पर जबरन लागू न किया जाए। चंबा में तैनात विभिन्न विभागों के कुछ अधिकारियों के व्यवहार पर निराशा जताई गई। सदस्यों ने बताया कि जन भावनाओं और समस्याओं के समाधान के लिए हाल ही में विभिन्न सामाजिक संगठनों के कुछ प्रतिनिधियों और चिंतित जागरूक नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल कुछ विभाग अध्यक्षों से मिलने और ज्ञापन देने कार्यालय गया था लेकिन उस समय संबंधित अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। ज्ञापन कनिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से सौंपना पड़ा। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया था कि विभाग शीघ्र ही बैठक आयोजित कर समस्याओं का समाधान करेगा लेकिन आज तक किसी भी संगठन अथवा नागरिक को विभाग की ओर से कोई उत्तर नहीं मिला है। संगठन जनहित में इस उदासीनता और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का विरोध करता है। इस दौरान महासचिव सुरेश कश्मीरी, किशोरी लाल, हरिंद्र सिंह, चैन लाल, डीआर गौतम, भागेश बोहरा, डॉ. ओमप्रकाश पुरी, योग राज पुरी, भागेश पुरी, राजेश सहगल, चेतन मरवाह, सरदार प्रेम सिंह, विश्वनाथ महाजन और पीआर ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed