सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   House tax survey will be conducted again in Chamba, Municipal Council sent a letter to the Directorate

Chamba News: चंबा में गृहकर सर्वे होगा दोबारा, नगर परिषद ने निदेशालय को भेजा पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
House tax survey will be conducted again in Chamba, Municipal Council sent a letter to the Directorate
चंबा शहर।संवाद
विज्ञापन
गलत आंकड़े और लोगों में बढ़ी नाराजगी के बाद अब मकान मालिकों की मौजूदगी में होगा सर्वे
Trending Videos

अमर उजाला में अभियान के तहत प्रकाशित हुई खबरों के बाद नगर परिषद ने लिया फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में गृहकर सर्वे को लेकर उठे विवाद के बाद नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। गलत आंकड़ों और बढ़े हुए कर को लेकर शहरवासियों के विरोध के बीच अब सर्वे दोबारा करवाने का निर्णय लिया है।
अमर उजाला में लगातार प्रकाशित खबरों के बाद परिषद ने निदेशालय को पत्र भेजकर नए सिरे से सर्वे करवाने की मांग की है।
नगर परिषद ने निदेशालय को पत्र भेजा है। बीते माह किए सर्वे में कई गलतियां सामने आई थीं। पैरामीटर की गड़बड़ी और आंकड़ों में विसंगतियों के कारण मकानमालिकों के गृहकर में असामान्य बढ़ोतरी हुई। इस बाद शहर में नाराजगी और रोष फैल गया। कई मकान मालिक सीधे नगर परिषद कार्यालय में शिकायतें लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि मकान मालिकों की शिकायतों और उचित मांगों को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर दोबारा सर्वे करवाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली बार सर्वे टीम मकानमालिकों की मौजूदगी में ही सर्वे करेगी। इससे सभी आंकड़े सही और पारदर्शी तरीके से दर्ज होंगे और किसी तरह की गड़बड़ी दोबारा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नया सर्वे पारदर्शी होगा जिससे भविष्य में गृहकर विवादों से बचा जा सके।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने इस मामले को लेकर विशेष अभियान चलाया था। इसका असर यह रहा कि नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी ने निदेशालय को सर्वे दोबारा करने के लिए लेटर भेजा है। नगर परिषद का यह कदम शहरवासियों के लिए राहत की खबर है।
--
निदेशालय की ओर से अपने स्तर पर बीते माह हुए सर्वेक्षण के दौरान कई मामलों में अत्यधिक वर्गमीटर को शामिल किया गया है जबकि कई जगहों पर जगह के हिसाब से वर्ग मीटर काफी कम पाए गए हैं। इस कारण अब दोबारा सर्वेक्षण करवाने के लिए कदम आगे बढ़ाए गए हैं।
--
नगर परिषद चंबा की तकनीकी टीम भी मौजूद हैं। निदेशालय से आगामी आदेश आने तक यदि किसी भी मकान मालिक को कोई संशय हो तो वे नप कार्यालय में आकर सादे कागज पर अपनी शिकायत दे सकते हैं। नप चंबा की तकनीकी टीम मकान मालिक के समक्ष ही सर्वेक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी।
--
शहर के 11 वार्डो में सर्वेक्षण करने आई कंपनी की नप चंबा की ओर से पूरी पेमेंट नहीं की गई है। अभी भी पेमेंट रोकी हुई है। अब दोबारा सर्वेक्षण का कार्य कंपनी को दिया जाता है। तो उनका शेष बची पेमेंट भी हो सकती है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed