सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One year imprisonment to the accused in cheque bounce case

Chamba News: चेक बाउंस मामले में दोषी को एक साल की कैद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
One year imprisonment to the accused in cheque bounce case
विज्ञापन
चंबा। चेक बाउंस के मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पार्थ जैन की अदालत ने दोषी को एक वर्ष का साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 3.80 रुपये जुर्माना अदा करने के आदेश जारी किए हैं। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार चेक बाउंस के मामले में दोषी पाए गए प्रकाश चंद निवासी कोलहड़ी ने 20 अक्तूबर 2022 को पानी के टैंक का निर्माण करने के लिए ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा चंबा से 2.74 लाख रुपये का ऋण लिया। तीन किस्तों में उन्होंने ऋण को चुकता करने के उद्देश्य से तीन चेक भी बैंक में जमा करवाए लेकिन, समय पर लोन की किस्त चुकता न होने पर बैंक कर्मियों ने उनसे संपर्क किया। इस पर दोषी ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। कई बार उससे बैंक कर्मियों ने संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन, उसने कोई भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद 28 नवंबर 2022 को बैंक प्रबंधन की ओर से उसे एक नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर ऋण चुकता करने के आदेश जारी किए गए। बावजूद इसके इस नोटिस को भी उसने हल्के में लिया। इसके बाद आखिरकार बैंक प्रबंधन की ओर से न्यायालय में याचिका दायर की गई। अदालत ने आरोपी के खिलाफ सबूतों और गवाह को ध्यान में रखते हुए दोषी करार दिया। अब न्यायालय ने दोषी को 3.80 लाख रुपये जुर्माना अदा करने के आदेश जारी किए हैं। जुर्माना अदा न करने की सूरत में उसको छह माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed