{"_id":"6a7f50243573ebd31c0c1d38","slug":"navjot-joshi-became-the-interim-president-and-chandan-chauna-became-the-vice-president-chamba-news-c-88-1-ssml1004-193223-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नवजोत जोशी अंतरिम अध्यक्ष और चंदन चौणा बने उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नवजोत जोशी अंतरिम अध्यक्ष और चंदन चौणा बने उपाध्यक्ष
Fri, 14 Aug 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीसीए की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, महिला चैंपियनशिप पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला शतरंज संघ की ऑनलाइन बैठक महासचिव संजीवन सारस्वत की अध्यक्षता में हुई। इसमें संघ के सुदृढ़ीकरण, प्रशासनिक व्यवस्था, वैधानिक अनुपालन और आगामी खेल गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में बताया गया कि डीसीसीए अध्यक्ष डॉ. संजीव सूरी ने व्यक्तिगत कारणों और व्यस्तताओं के चलते अपने पद से स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान दिए गए योगदान और सेवाओं के लिए आभार जताया। संघ के सुचारू संचालन के लिए सर्वसम्मति से नवजोत जोशी को अंतरिम अध्यक्ष और चंदन चौणा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, एचपी स्टेट महिला शतरंज चैंपियनशिप-2026 के आयोजन के लिए चंदन सहगल को आयोजन सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम और खेल शासन अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के अनुरूप संघ के संविधान एवं दिशा-निर्देशों में आवश्यक संशोधन करने का भी निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि इससे संघ के प्रशासनिक और कानूनी कामकाज को और अधिक व्यवस्थित किया जा सकेगा। हिमाचल प्रदेश स्टेट चेस एसोसिएशन ने डीसीसीए को एचपी स्टेट महिला शतरंज चैंपियनशिप-2026 के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों और सफल आयोजन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में डॉ. रितेश महाजन, जितेश शर्मा, जितेंद्र सहगल, भूपेश ठाकुर, कमलेश्वर सिंह, चेतन वासुदेव, सुम्मोहित जम्दागिनी, सुशील गुप्ता समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।