{"_id":"69badb8d01782b6e7c0eb196","slug":"nh-opened-after-26-hours-half-a-dozen-buses-left-after-a-day-chamba-news-c-88-1-ssml1006-177642-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 26 घंटे बाद खुला एनएच, एक दिन बाद निकलीं आधा दर्जन बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 26 घंटे बाद खुला एनएच, एक दिन बाद निकलीं आधा दर्जन बसें
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर में लाहल के पास बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से हाईवे पर थम गई थी रफ्तार
सड़क बंद होने से यात्रियों को वाहन बदलकर करना पड़ रहा था सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 26 घंटे बाद बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे लाहल के पास चट्टानें गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था।
विभाग की मशीनरी उसे बहाल करने के लिए जुटी थी लेकिन चट्टानें इतनी बड़ी और अधिक थीं कि हटाने में काफी समय लग गया। बुधवार को दोपहर बाद 2:30 बजे बड़े वाहनों को गुजरने की अनुमति दी गई। आधा दर्जन सरकारी और निजी बसें एक दिन बाद वहां से निकल पाईं। लोगों को वाहन बदलकर सफर करना पड़ रहा था। उन्हें मार्ग बहाल होने पर काफी राहत मिली।
राहगीरों में सुरेश कुमार, चैन सिंह, रवि कुमार, केवल, सुरेंद्र, केवल, मान सिंह और देसराज ने बताया कि गर्मी के मौसम में यदि पहाड़ दरकना शुरू हो जाएंगे तो बरसात में हालात काफी खराब हो सकते हैं। बरसात या अन्य कारणों से जब मार्ग बाधित हो जाए तो उसे तुरंत बहाल करवाने के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए प्रशासन व विभाग को सुनियोजित तरीके से कार्य करने की जरूरत है ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की परेशान हो। भूस्खलन होने पर कई घंटों तक मार्ग बाधित रहता है। इस दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी होती है। इसलिए समस्या के निदान के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उधर, एनएच के कनिष्ठ अभियंता गगन कुमार ने बताया कि मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बहाल करवा दिया गया है।
--
Trending Videos