{"_id":"69c277b23e2f300e2e00dcf8","slug":"proposals-should-be-completed-on-time-repaswal-chamba-news-c-88-1-ssml1006-178275-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावों को समय पर किया जाए पूरा : रेपसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावों को समय पर किया जाए पूरा : रेपसवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
वन अधिकार अधिनियम के प्रस्तावों को लेकर हुई बैठक
प्रस्तावों को समय पर किया जाए पूरा : रेपसवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपमंडल समिति की ओर से प्राप्त प्रस्तावों से संबंधित विभागीय औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। इसके लिए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए। मंगलवार को उन्होंने वन अधिकार अधिनियम (एफआरए), 2006 के तहत जिला स्तरीय समिति (डीएलसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर आवश्यक जांच, स्थल निरीक्षण और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय में सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान समिति ने प्रस्तुत प्रस्तावों की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक टिप्पणियां एवं सुझाव दर्ज किए। वहीं कुछ मामलों को मंजूरी भी प्रदान की। बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 की धारा 3(2) के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति के तहत प्राप्त विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह, वन मंडल अधिकारी वन्यजीव केएस जम्वाल, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, जिला योजना अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी भटियात अनिल गुराडा, सहायक अभियंता जल शक्ति सिंहुता दिनेश सिंह और शिक्षा विभाग से तरलेश बाली मौजूद रहे।
Trending Videos