{"_id":"69c2c26abd271790ad019b27","slug":"tourists-returning-from-bairagarh-without-seeing-the-true-light-chamba-news-c-88-1-cmb1003-178295-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सचे जोत के दीदार बिना बैरागढ़ से लौट रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सचे जोत के दीदार बिना बैरागढ़ से लौट रहे सैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र के विश्वप्रसिद्ध सचे जोत दर्रा सहित अन्य रमणीय पर्यटन स्थल आज भी सरकारी अनदेखी के कारण विकास से कोसों दूर हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पंजाब, दिल्ली और हरियाणा जैसे मैदानी राज्यों से पर्यटक ठंडक की तलाश में चुराह का रुख कर रहे हैं लेकिन बैरागढ़ में लगे पुलिस बैरियर के चलते उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं मिल रही। वे बीच रास्ते से ही लौटने के लिए मजबूर हैं। विशेष रूप से सतरुंडी के लिए स्थापित पुलिस जांच चौकी जो वर्तमान में बैरागढ़ में कार्यरत है, पर्यटकों को आगे जाने की अनुमति नहीं दे रही है। इसके चलते बड़ी संख्या में सैलानी सतरुंडी और सचे जोत जैसे प्रमुख स्थलों का दीदार किए बिना ही लौट रहे हैं। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। चुराह क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सचे जोत दर्रा, धनात्रू जोत, डल झील, सतरुंडी, कलाबन, भूत मैदान, बगोटू और रानीकोट शामिल हैं। सचे जोत जो पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है और साल के अधिकांश समय बर्फ से ढका रहता है। यह जगह हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैरागढ़ से सैलानियों को लौटाना न केवल पर्यटन के लिहाज से नुकसानदायक है, बल्कि इससे क्षेत्र के युवाओं की आजीविका पर भी सीधा असर पड़ रहा है। पर्यटक बैरागढ़ से ही डलहौजी और खज्जियार की ओर रुख कर लेते हैं, जिससे चुराह क्षेत्र पर्यटन के लाभ से वंचित रह जाता है।
सचे जोत में पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। यह दर्रा प्रदेश सहित देशभर में मशहूर है और इस समय काफी आवाजाही रहती है। -राकेश, मन्नत होटल व्यवसायी
- सचे जोत के लिए काफी संख्या में आवाजाही रहती है लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहता है। यहां पर्याप्त व्यवस्थाएं होने से पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। सरकार इसकी सुध ले। -बुनित, परिक्रमा होटल व्यवसायी
- सचे जोत में मूलभूत सुविधा न होने से पर्यटकों को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा है। सरकार इसके बारे में कोई योजना तैयार नहीं कर पाई है। -राकेश कुमार, होटल व्यवसायी
- पर्यटन स्थल सचे जोत जिला चंबा का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सरकार को अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवानी चाहिए। -कमल ठाकुर, व्यवसायी
Trending Videos