फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pakistani balloon found in Chauka village of Mel Panchayat.

Chamba News: मेल पंचायत के चौंका गांव में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा

Sun, 16 Aug 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pakistani balloon found in Chauka village of Mel Panchayat.
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के साथ लगती मेल पंचायत के चौंका गांव में रविवार को कथित पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के कुछ लोगों ने झाड़ियों में एक गुब्बारा पड़ा देखा।
विज्ञापन

गुब्बारे पर उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ था। इसे संदिग्ध मानते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना डलहौजी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बनीखेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान गुब्बारे पर उर्दू भाषा में आजादी मुबारक लिखा हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मयंक शर्मा ने बताया कि गुब्बारे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले को लेकर आगामी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले भी इसी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नागाली में ‘पीओआई’ लिखा हुआ गुब्बारा मिलने का मामला सामने आया था। ऐसे में मेल के चौंका गांव में दोबारा संदिग्ध गुब्बारा मिलने से ग्रामीणों में चर्चा का माहौल है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed