{"_id":"6984ce09d977bbc3c605df06","slug":"passengers-were-left-waiting-the-government-bus-returned-three-kilometers-before-chamba-news-c-88-1-ssml1006-173911-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: यात्री इंतजार करते रह गए, तीन किमी पहले से वापस लौट गई सरकारी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: यात्री इंतजार करते रह गए, तीन किमी पहले से वापस लौट गई सरकारी बस
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा के खज्जियार में बस का इंतजार करते लोग।संवाद
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। दिन : वीरवार, समय : सुबह 10:15 से पूर्वाह्न 11 बजे, स्थान : खज्जियार। पर्यटन स्थल के चौक पर सुबह 10:15 बजे सरकारी बस का इंतजार कर रहे यात्री परेशान दिखाई दिए। संवाददाता के पूछने पर यात्रियों ने बताया कि उन्हें पता चला है कि चंबा से खज्जियार के लिए आई एचआरटीसी की बस तीन किलोमीटर पहले ही मियाड़ी गला मुड़कर खड़ी है और आगे नहीं आएगी। अब समझ नहीं आ रहा कैसे चंबा पहुंचा जाए।
इसके बाद कुछ यात्रियों ने टैक्सी चालकों से संपर्क किया और अधिक किराया भरने का मन बनाकर टैक्सी में बैठकर मियाड़ी गला के लिए निकल गए। वहीं, किराया भरने में असमर्थ यात्री असमंजस में रहे। कुछ पल सोचने के बाद यात्रियाें ने पैदल ही बैग उठाकर मियाड़ी गला की ओर कूच कर दिया। सुबह के 10:25 बज रहे हैं और यात्री चैन लाल पीठ पर बैठ उठाकर पैदल चंबा की तरफ जा रहे हैं, जब उनसे पूछा कि वह पैदल क्यों जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि सरकारी बस की मनमर्जी लोगों पर भारी पड़ रही है। यदि बस ने तीन किलोमीटर पीछे तक ही आना था तो इसकी सूचना पहले दी जा सकती थी। अब इसी उम्मीद में कि बस उन्हें मिल जाए, लेकिन बीच सफर में उन्हें जानकारी मिली कि 10:20 बजे यह बस मियाड़ी गला से निकल गई। उन्होंने निगम प्रबंधन और चालक को कोसते हुए कहा कि वह पांच मिनट में तीन किलोमीटर का पैदल सफर तय नहीं कर सकते थे। कुछ यात्री तो उनके साथ सुबह 9 से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें बस नहीं मिलने वाली है।
इस दौरान जालपा माता मंदिर के पास सुबह 10:30 बजे यात्री मीना कुमारी से बात हुई। उनका कहना है कि जब बस का रूट खज्जियार आने का है तो अपनी मर्जी से मियाड़ी से कैसे मुड़ गई। इसको लेकर प्रशासन को सख्ती दिखानी चाहिए।
सुबह 10:40 पर मियाडी गला पहुंचने पर वहां खड़े सन्नी कुमार से जब संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बताया कि जब शाम को आने वाली बस खज्जियार पहुंच सकती है तो सुबह की बस क्यों नहीं पहुंच सकती। यह सारी चालक और परिचालक की मनमर्जी है। जब इसको लेकर हमने चालक से बात करनी चाही तो उनका कहना था कि बस का टायर छोटे हैं, इसलिए बस खज्जियार नहीं जा सकती।
उधर, डीडीएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि आगे इस बस को खज्जियार तक भेजने की व्यवस्था करवाई जाएगी। चालक से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।
Trending Videos