{"_id":"6984cf92556ba824f90909c5","slug":"telka-mouda-road-will-be-paved-with-rs-38-lakh-chamba-news-c-88-1-ssml1004-173959-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तेलका-मौड़ा सड़क 38 लाख रुपये से होगी पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तेलका-मौड़ा सड़क 38 लाख रुपये से होगी पक्की
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका, मौड़ा और खिल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 38 लाख रुपये की लागत से तेलका से मौड़ा तक लिंक रोड को पक्का किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर भी आवंटित कर दिया गया है। जल्द इसका काम शुरू होगा। इस परियोजना के तहत सड़क को कंक्रीट से मजबूत और टिकाऊ बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
लंबे समय से खस्ताहाल मार्ग की समस्या से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण वाहन चालक और लोग अक्सर परेशानी झेलते थे। अब इस योजना के लागू होने से उनकी परेशानियों में कमी आएगी।
क्षेत्रवासियों ने पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी का इस परियोजना को संभव बनाने में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। स्थानीय निवासी विजय कुमार, नरेश कुमार, योगराज, संजीव कुमार और दलीप कुमार का कहना है कि यह सड़क केवल आवागमन का मार्ग नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास की नई पहचान भी बनेगी।
Trending Videos