{"_id":"6a81efd40f71c96bfc0613fe","slug":"patriotic-presentations-by-students-enthralled-the-audience-chamba-news-c-88-1-ssml1006-193372-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Sun, 16 Aug 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय भरमौर में 80वां उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने तिरंगा फहराया और पुलिस व होमगार्ड की टुकड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। एडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गौरव का पर्व है। देश की आजादी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग व बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजादी के साथ देश और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझना भी जरूरी है। समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एसडीएम अजय कुमार सिंह, तहसीलदार तेज राम भारद्वाज सहित अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद