{"_id":"69e6f7978c18d78e7a02bcaf","slug":"road-accident-in-himachal-car-plunges-into-700-foot-deep-gorge-on-karsog-shimla-route-two-youths-dead-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident In Himachal: करसोग-शिमला मार्ग पर करीब 700 फुट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident In Himachal: करसोग-शिमला मार्ग पर करीब 700 फुट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, दो युवकों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:35 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश में करसोग-शिमला सड़क पर एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
करसोग-शिमला सड़क पर कलगार के समीप एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक ततापानी से अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी (HP 63B 0451) अचानक अनियंत्रित होकर करीब 700 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद खाई से दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान सुनील कुमार (25), पुत्र कांशी राम, निवासी गांव सौथल माहूनाग तथा पवन कुमार, पुत्र कृष्ण लाल, निवासी गांव केथु माहूनाग के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, करसोग के विधायक दीप राज ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
जिला कांगड़ा में स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत नागावाड़ी के समीप निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर सड़क किनारे डिवाइडर से देर रात पंजाब नंबर की बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि सवार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पुरूषोतम (25) पुत्र जोगिंद्र पाल निवासी शाहपुरी गेट सुजानपुर, पठानकोट के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बाइक सवार पठानकोट से जसूर की ओर आ रहे थे। इस दौरान नागावाड़ी से लगभग 100 मीटर आगे बन रहे नए टोल प्लाजा पर बाइक तेज रफ्तार होने के दौरान अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों सवार नीचे गिर गए। रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक चला रहा पुरूषोतम कुमार की गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर मौत हो गई। बाइक पर सवार राकेश कुमार (24) पुत्र बनारसी दास गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक साथ में प्लंबर का कार्य करते थे।
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राकेश को स्थानीय लोगों की मदद से पठानकोट के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उधर, डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना नूरपुर में प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X