{"_id":"69e90367b9de4b08a5059bd4","slug":"four-illegal-pushcarts-removed-near-the-post-office-one-seized-chamba-news-c-88-1-cmb1002-181197-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पोस्ट ऑफिस के पास हटाईं चार अवैध रेहड़ियां, एक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पोस्ट ऑफिस के पास हटाईं चार अवैध रेहड़ियां, एक जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
शहर में दुकानों में निरीक्षण करते जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कर्ण ठाकुर। विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर परिषद चंबा की कार्रवाई से शहर के रेहड़ी धारकों में मचा हड़कंप
नप बोली- अब रोज चलाया जाएगा अभियान, वापस नहीं होगा जब्त किया सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला डाकघर परिसर के बाहर लंबे समय से अवैध रूप से लगीं रेहड़ियों पर नगर परिषद ने सख्त कार्रवाई की है। बीते दिनों इस समस्या को लेकर प्रकाशित खबर के बाद नगर परिषद हरकत में आई और मौके पर अभियान चलाकर कार्रवाई अमल में लाई गई।
जानकारी के अनुसार सड़क के दोनों ओर लगी रेहड़ियों के कारण यातायात बाधित हो रहा था और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भीड़-भाड़ और जाम की स्थिति के चलते लोगों को चलने तक की जगह नहीं मिल रही थी जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर चार अवैध रेहड़ियों को हटा दिया और एक रेहड़ी को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद अन्य रेहड़ी धारकों में हड़कंप मच गया और कई ने स्वयं ही अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले ही रेहड़ी धारकों को हिदायत दी जा चुकी थी। उन्होंने यह भी कहा कि जब्त की गई रेहड़ी और सामान वापस नहीं दिया जाएगा और अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान अब रोजाना चलाया जाएगा ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम जनता को राहत मिल सके।
--
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X