{"_id":"6a4be7967d399ec65b06c99d","slug":"shortage-of-syringes-at-medical-college-adds-to-difficulties-chamba-news-c-88-1-ssml1004-189092-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज में सिरिंज की कमी ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज में सिरिंज की कमी ने बढ़ाई परेशानी
Mon, 06 Jul 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों को अतिरिक्त खर्च उठाकर बाजार से खरीदकर लानी पड़ रही सिरिंज
पांच विस क्षेत्रों की पौने छह लाख की आबादी निर्भर है मेडिकल कॉलेज पर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में सिरिंज की कमी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इंजेक्शन, ग्लूकोज लगाने के लिए सिरिंज उपलब्ध न होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को बाजार से सिरिंज खरीदकर लानी पड़ रही है। करीब पांच से दस रुपये की सिरिंज के लिए मरीजों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल पर चंबा, भरमौर, भटियात, डलहौजी और चुराह विधानसभा क्षेत्रों सहित जिले के करीब पौने छह लाख लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर हैं। रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में सिरिंज जैसी बुनियादी चिकित्सा सामग्री की कमी से मरीजों में नाराजगी है। मरीजों में अमित कुमार, शक्ति प्रसाद, दीपक कुमार राजेंद्र कुमार का कहना है कि सरकारी अस्पताल में उपचार और आवश्यक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराने का दावा किया जाता है लेकिन सिरिंज तक बाहर से खरीदनी पड़ रही है। इससे गरीब और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में सिरिंज सहित आवश्यक चिकित्सा सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि जिला अस्पताल में इस तरह की स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करती है।
मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि सिरिंज की आपूर्ति से संबंधित प्रक्रिया जारी है। जल्द ही पर्याप्त मात्रा में सिरिंज उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके बाद मरीजों को बाजार से खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।