{"_id":"6a4be872eaa924733403960d","slug":"vehicular-movement-on-the-chamba-tissa-road-remained-suspended-for-12-hours-chamba-news-c-88-1-cmb1003-189053-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर 12 घंटे ठप रही वाहनाें की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-तीसा मार्ग पर 12 घंटे ठप रही वाहनाें की आवाजाही
Mon, 06 Jul 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
चंबा में ढकोग बती की हटी के पास बंद पड़ा एनएच।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकरोड़-थल्ली सड़क भी रही अवरुद्ध, पंगोला नाले में मलबा आने से थमी रफ्तार
सुबह 10 बजे शुरू हो पाई छोटे वाहनाें की आवाजाही, एक बजे तक दौड़ीं बड़ी गाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। भारी बारिश के कारण पंगोला नाले में भारी मात्रा में मलबा आने से नकरोड़-थल्ली सड़क सहित मुख्य चंबा-तीसा मार्ग करीब 12 घंटे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा।
चुराह क्षेत्र में भारी बारिश के चलते रविवार देर रात को करीब एक बजे पंगोला नाले में तेज बहाव और भारी मात्रा में मलबा आ गया था। भारी जलप्रवाह के कारण दोनों मार्गों पर सड़क का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जगह-जगह मलबा जमा हो गया है। इससे दोनों मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। मार्ग बंद होने के बाद चुराह क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक सेवाओं और सामान की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। लोक निर्माण विभाग ने स्थिति को देखते हुए मौके पर जेसीबी और अन्य मशीनरी भेज दी। लोक निर्माण विभाग की टीमें मार्ग को बहाल करने में जुट गई। सोमवार सुबह 10 बजे छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल करवा दिया गया जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही करीब एक बजे बहाल हुई। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। मार्ग बंद होने के चलते सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। उधर, लोक निर्माण विभाग को सहायक अभियंता संजीव अत्री ने बताया कि दोपहर एक बजे बड़े वाहनों के लिए बहाल करवा दिया गया है।