{"_id":"691df822f06d3d701a0fda15","slug":"take-steps-to-protect-victoria-bridge-vikramaditya-chamba-news-c-88-1-ssml1004-166957-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्टोरिया पुल की सुरक्षा के लिए उठाएं कदम : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्टोरिया पुल की सुरक्षा के लिए उठाएं कदम : विक्रमादित्य
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को रावी नदी पर स्थित विक्टोरिया पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक पुल को सुरक्षित रखने के लिए अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इस काम में बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विक्रमादित्य सिंह के चंबा आगमन पर शहर के साथ लगते सुल्तानपुर ब्रिज के साथ ही स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध जनों की भीड़ एकत्रित हो गई। विक्रमादित्य सिंह काफिले को रोककर लोगों से मिले और विक्टोरिया पुल और हाईवे के पुल का निरीक्षण किया।इस दौरान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को हाईवे को भी नदी के बहाव से सुरक्षित करने के निर्देश जारी किए।
26 अगस्त को प्राकृतिक आपदा के दौरान रावी नदी पर स्थित विक्टोरिया पुल को बढ़े जलस्तर के कारण क्षति पहुंची थी। साथ ही हाईवे पर स्थित नए पुल को भी नुकसान पहुंचा है। मंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान वह चंबा दौरे पर ही रहे हैं, लेकिन यहां पर नहीं पहुंच पाए थे। यह ऐतिहासिक पुल है और इसे सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पुराने पुल को सुरक्षित करने के लिए जरूरी एस्टीमेट तैयार करने के लिए भी कहा।
Trending Videos