सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The peace of the village was buried amidst the flames

Chamba News: आग लपटों के बीच दब गया गांव का सुकून

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The peace of the village was buried amidst the flames
सनवाल पंचायत के मक्कन के उपर अधवारी में आगजनी के बाद जायजा लेते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
खजराला गांव में आग की लपटों, पथराव की आशंका के बीच घरों में दुबके लोग

देर रात तक रहा तनाव, सुबह तक पुलिस छावनी में बदला नजर आया पूरा गांव
------------
उपमंडल चुराह की पंचायत आयल के खजराला गांव में मंगलवार देर रात जो घटनाक्रम सामने आया, उसने पूरे इलाके को दहशत और अफरा-तफरी में डुबो दिया। पंचायत चुनाव से जुड़ी कथित रंजिश और आरोपों के बीच गुस्साई भीड़ ने दो मकानों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद गांव में हालात तेजी से बिगड़ते चले गए। आग की लपटों और पथराव की आशंका के बीच ग्रामीण अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। देर रात तक गांव में तनाव बना रहा। बुधवार सुबह तक खजराला पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील होकर खामोश दहशत की कहानी बयान करता रहा।
----------
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल के खजराला गांव में मंगलवार रात को हुए घटनाक्रम ने क्षेत्र की शांति को अफरा-तफरी में बदल दिया। रात करीब 8:10 बजे एक मकान धूं-धूं कर जल उठा। करीब 8:30 बजे गुस्साई भीड़ ने दूसरे मकान को भी आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीण भय के माहौल में अपने घरों में सिमटने को मजबूर हो गए। 9:13 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। तब तक हालात पूरी तरह दहशत भरे हो चुके थे। पथराव की आशंका और भीड़ के आक्रोश के बीच पूरा गांव रातभर खौफ में डूबा रहा। बुधवार को अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ खजराला छावनी में तब्दील नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात को करीब 9:13 बजे थाना तीसा को सूचना मिली कि आयल गांव में आगजनी की घटना हुई है। कुछ लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि भीड़ ने पथराव करने का भी प्रयास किया। बुधवार को गांव में पुलिस का पहरा रहा। अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई।
विज्ञापन
Trending Videos

--
तीसा थाना के साथ आसपास की चौकियों से भेजा पुलिस बल
आयल में उपद्रव का माहौल बनने से रोकने के लिए पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीसा पुलिस थाना समेत आस-पास की पुलिस चौकियों से पुलिस दल को मौके पर भेजा। जिला मुख्यालय चंबा से भी पुलिस की एक रिजर्व (17 से 20 जवान) भी मौके पर भेजी गई। पूरे मामले को लीड करने का दायित्व डीएसपी सलूणी-तीसा रंजन शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम के कंधों पर रहा।
--
60 जवान तैनात, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
चुराह के सनवाल क्षेत्र में डीएसपी की अगुवाई में तीसा थाना, नकरोड़ पुलिस चौकी और चंबा से रिजर्व पुलिस का दल भेजा गया है। कुल मिला कर डीएसपी समेत करीब 60 पुलिस जवान क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। पुलिस टीम ने सनवाल समेत आस-पास के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed