{"_id":"6a6cdc21955cd71ac90bc859","slug":"theft-at-a-shop-in-dharwala-after-breaking-the-lock-thieves-made-off-with-7000-in-cash-and-keys-chamba-news-c-88-1-ssml1004-191799-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धरवाला में दुकान का ताला तोड़कर चोरी, सात हजार की नकदी और चाबियां ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धरवाला में दुकान का ताला तोड़कर चोरी, सात हजार की नकदी और चाबियां ले उड़े चोर
Fri, 31 Jul 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह दुकान खोलने पहुंचे कारोबारी को बिखरा मिला सामान, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। धरवाला मुख्य बाजार में चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर दुकान से सात हजार रुपये की नकदी और बाइक व अन्य वाहनों की चाबियां लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
रोजाना की तरह दुकानदार कमल कुमार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का टूटा ताला देख वे हैरान रह गए। उन्होंने दुकान का शटर खोला, अंदर का सामान बिखरा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि दुकान से नकदी के साथ बाइक एवं अन्य चाबियां चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।