सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Yashita and Aditya delivered the most beautiful speech.

Chamba News: यशिता और आदित्य ने दिया सबसे सुंदर भाषण

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Yashita and Aditya delivered the most beautiful speech.
चंबा के धड़ोग आंबेडकर भवन में प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर मोहल्ला धड़ोग में हुईं अंतर विद्यालय प्रतियोगिताएं
Trending Videos

प्रश्नोत्तरी, पोस्टर बनाओ, नारा और निबंध लेखन में भी दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। आंबेडकर जयंती पर मोहल्ला धड़ोग में अंतर विद्यालय भाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर बनाओ, नारा लेखन, निबंध लेखन और कोलाज बनाओ प्रतियोगिताएं हुईं।
आयोजन सचिव अविनाश पाल ने कहा कि अंतर विद्यालय प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में हुई। इसमें सरकारी और निजी विद्यालयों के छठी से 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में प्रोफेसर अविनाश ने क्विज मास्टर के रूप में प्रश्न पूछे। भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में यशिता ने पहला और यश वर्धन ने दूसरा स्थान पाया। कनिष्ठ वर्ग में आदित्य राजपूत प्रथम, प्रेरणा द्वितीय और आरव तृतीय रहे।
प्रश्नोत्तरी वरिष्ठ वर्ग में आकांक्षा और राधिका की टीम ने पहला, रोहित कुमार व अंकित चौहान की टीम ने दूसरा स्थान पाया। कोलाज वरिष्ठ वर्ग अद्विका शर्मा ने पहला और तितिक्षा शर्मा ने दूसरा स्थान पाया। कनिष्ठ वर्ग में तान्या ने पहला और पावनी ने दूसरा स्थान पाया। पोस्टर मेकिंग के कनिष्ठ वर्ग में समायरा ने पहला और हिमांशी ने दूसरा स्थान पाया। वरिष्ठ वर्ग में आकांक्षा ने पहला, जिनिशा ने दूसरा और यशसवी ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारा लेखन कनिष्ठ वर्ग में अर्पिता ने पहला, मनीष ने दूसरा और यक्षिता ने तीसरा, वरिष्ठ वर्ग में भूमिका ने पहला और अवंतिका ने दूसरा स्थान पाया। निबंध लेखन वरिष्ठ वर्ग में चिन्मय प्रथम, हर्षिता भूषण द्वितीय रहे। निबंध लेखन कनिष्ठ वर्ग में ईशानी ने पहला स्थान पाया।
विजेता प्रतिभागियों को आंबेडकर जयंती समारोह के दौरान मुख्यातिथि नीरज नैय्यर पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान अनूप राही, जितेश्वर सूर्या, दीपक कुमार, संदीप लाहौरी व अविनाश पाल निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed