{"_id":"69e6f57f19976f9aa901c4fb","slug":"himachal-online-fake-medicine-racket-busted-up-resident-mohammad-ahmed-arrested-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: ऑनलाइन नकली दवाएं बेचने का भंडाफोड़, जांच में हुआ खुलासा; यूपी निवासी मोहम्मद अहमद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: ऑनलाइन नकली दवाएं बेचने का भंडाफोड़, जांच में हुआ खुलासा; यूपी निवासी मोहम्मद अहमद गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
सार
मुंबई में नकली दवाई बनाकर प्रेगाबलिन का ठप्पा लगाकर चंबा में बेची जा रही थी। इस दवाई को मुंबई से चंबा ऑनलाइन दवा बेचने वाले यूपी निवासी मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
दिमागी बीमारी की नकली दवाई बनाकर ऑनलाइन बेचने का स्वास्थ्य विभाग ने भंडाफोड़ किया है। मुंबई में नकली दवाई बनाकर प्रेगाबलिन का ठप्पा लगाकर चंबा में बेची जा रही थी। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब संबंधित कंपनी को विभाग ने नोटिस निकाला। इसकी जांच करने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर ने कंपनी की फैक्टरी में जाकर पकड़ी गई दवाई के संबंध में बारीकी से जांच-पड़ताल की।
Trending Videos
जांच में खुलासा हुआ कि दवाई उस कंपनी ने बनाई ही नहीं थी, बल्कि कंपनी का ठप्पा इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके बारे में कंपनी को भी कोई भनक नहीं थी। इस दवाई को मुंबई से चंबा ऑनलाइन दवा बेचने वाले यूपी निवासी मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपने चार अन्य साथियों का जिक्र किया है। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर में ड्रग इंस्पेक्टर लवली ठाकुर ने जुलाहकड़ी निवासी हरमीत को बिना बिल की दवाई के साथ पकड़ा था। उसने दवाई ऑनलाइन मुंबई से मंगवाई थी। इसमें प्रेगाबलिन के 750 कैप्सूल शामिल थे। विभाग ने इस मामले में अपनी तहकीकात को आगे बढ़ाया तो पता लगा कि मुंबई से मोहम्मद अहमद बिना बिल दवाई लेकर आगे भी बिना बिल बेच रहा था। बड़ी बात यह है कि युवा इस दवाई को गैरकानूनी तरीके से नशे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।
कूरियर से आरोपी चंबा में नकली दवाई भेजता था। अब तक उसने कहां-कहां यह दवाई बेची है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। दो साल में चंबा में अवैध रूप से नशीली दवाई बेचने के 40 मामले स्वास्थ्य विभाग दर्ज कर चुका है। इसमें तीन केमिस्टों के खिलाफ अदालत में केस चल रहे हैं। दो दर्जन से अधिक केमिस्टों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।
मुंबई से नकली दवाई बनाकर बेचने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया है। इस मामले में विभाग हर पहलू पर जांच कर रहा है। आरोपी ने जिन लोगों के नाम बताए हैं, उन्हें पकड़ने के लिए भी तफ्तीश की जा रही है। -मनीष कपूर, राज्य दवा नियंत्रक

कमेंट
कमेंट X