सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   China army arrested those celebrating Dalai Lama birthday banned keeping photos of the religious leader

China: चीनी सेना ने दलाई लामा का जन्मदिन मनाने वालों को किया गिरफ्तार, धर्मगुरु की फोटो रखने पर पाबंदी

संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 18 Aug 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

तिब्बत में धर्मगुरु दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मनाने वालों पर चीनी सेना ने कार्रवाई की है। फयुल समाचार की रिपोर्ट में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के हवाले से कहा गया है कि तिब्बत में विशेष रूप से निर्वासित लोगों पर नजर रखी गई। विभिन्न हिस्सों में गिरफ्तारियां हुईं हैं। 

China army arrested those celebrating Dalai Lama birthday banned keeping photos of the religious leader
PLA china Army - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

चीन ने तिब्बत में धर्मगुरु दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मनाने वालों को गिरफ्तार किया है। जन्मोत्सव के मद्देनजर पूरे तिब्बत में सख्ती बढ़ा दी गई थी। धार्मिक अनुष्ठानों पर प्रतिबंध लगाया था। इसके लिए कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया था।

Trending Videos

फयुल समाचार की रिपोर्ट में केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के हवाले से कहा गया है कि तिब्बत में विशेष रूप से निर्वासित लोगों पर नजर रखी गई। विभिन्न हिस्सों में गिरफ्तारियां हुईं हैं। 200 तिब्बतियों से परम पावन के जन्मदिन समारोहों से जुड़े होने के संदेह में पूछताछ की गई। करजे मठ में पुलिस की भारी तैनाती हुई, जिससे भिक्षुओं और भिक्षुणियों को मठ परिसर तक सीमित रखा गया। उन्हें सामुदायिक समारोह में भाग लेने से रोका गया। अधिकारियों ने घरों में धूपबत्ती जलाने और जुनिपर जलाने जैसे संगसोल अनुष्ठानों में शामिल होने पर भी सख्त नियम लागू किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

करजे के ड्राकगो काउंटी में 23 जुलाई तक सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध की घोषणा थी। कई तिब्बतियों को पारंपरिक अमदो प्रांत के बा जोंग और सिलिंग (च. शिनिंग) में गिरफ्तार किया गया। कुछ को काउंटीस्तरीय राज्य सुरक्षा केंद्रों में हिरासत में रखा गया। गिरफ्तार लोगों के परिवारों को कोई जानकारी नहीं दी गई। इतना ही नहीं निजी जन्मदिन समारोहों की तस्वीरें सार्वजनिक सुरक्षा कार्यालयों में जमा करने का निर्देश दिया गया। घरों में आध्यात्मिक नेता की छवियों को रखने या प्रदर्शित करने पर रोक लगाई। तिब्बत की राजधानी ल्हासा और माल्ड्रोगुंगकर समेत पूरे तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में काफी अधिक संख्या में सशस्त्र सुरक्षा बल तैनात रहे।

तस्वीरें, लेख और दस्तावेज नष्ट करने का आदेश
जुलाई में चीनी अधिकारियों ने 13 जुलाई से कार्रवाई शुरू की थी। न्गाबा काउंटी स्थित न्गाबा कीर्ति मठ, जोगे काउंटी स्थित तकत्संग ल्हामो कीर्ति मठ और बरखम काउंटी स्थित ग्यालरॉन्ग त्सोदुन कीर्ति मठ पर व्यापक प्रतिबंध लगाए गए। अधिकारियों ने भिक्षुओं को 11वें कीर्ति रिनपोछे, लोबसांग तेनजिन जिग्मे येशे ग्यामत्सो रिनपोछे से जुड़ीं तस्वीरें, लेख और दस्तावेज नष्ट करने का आदेश दिया। चेतावनी दी कि किसी मठ में ऐसी सामग्री मिली तो उस पर राजनीतिक अपराध का आरोप लगाया जाएगा। चीन में यह गंभीर आरोप है। इसका इस्तेमाल अक्सर लंबी जेल की सजा समेत कठोर दंड को सही ठहराने के लिए किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का उल्लंघन
फयुल की रिपोर्ट के अनुसार चीनी अधिकारियों ने चार प्रमुख कीर्ति मठों में दार्शनिक शिक्षा की देखरेख करने वाली महत्वपूर्ण संस्था बौद्ध शैक्षिक प्रशासन समिति को निर्वासित तिब्बती आध्यात्मिक नेता कीर्ति रिनपोछे से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए भंग कर दिया। सीटीए ने कहा, ये प्रतिबंध पीआरसी की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों के व्यवस्थित उल्लंघन के प्रतीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed