सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Asian Beach Games: The Nation's Daughters Win Kabaddi Gold in China; Two Players from Himachal Also Part of th

एशियन बीच गेम्स : देश की बेटियों ने चीन में जीता कबड्डी का गोल्ड, हिमाचल की दो खिलाड़ी भी टीम में शामिल

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) धर्मशाला की निकिता चौहान और सिमरन कंबोज ने चीन के सान्या में आयोजित छठे एशियन बीच गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है।

Asian Beach Games: The Nation's Daughters Win Kabaddi Gold in China; Two Players from Himachal Also Part of th
धर्मशाला की निकिता चौहान और सिमरन कंबोज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर भारत की बेटियों ने एक बार फिर अपनी धाक जमाई है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) धर्मशाला की निकिता चौहान और सिमरन कंबोज ने चीन के सान्या में आयोजित छठे एशियन बीच गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल सहित पूरे देश का नाम रोशन किया है। 22 से 30 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा।

Trending Videos

बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने तकनीकी कौशल और शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका की टीम को 47-31 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। निकिता चौहान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की रहने वाली हैं, जबकि सिमरन कंबोज पंजाब से संबंधित हैं। दोनों पिछले काफी समय से धर्मशाला स्थित साई सेंटर में प्रशिक्षण ले रही हैं। इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाली सिमरन कंबोज की उपलब्धियों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वह हाल ही में संपन्न हुई सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में चौथी टॉप स्कोरर रेडर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इसी निरंतर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अब उनका चयन आगामी एशियन गेम्स के मुख्य कोचिंग कैंप के लिए भी हो गया है, जिसे उनके करियर की एक बड़ी छलांग माना जा रहा है। मंगलवार को दोनों चैंपियन चीन से धर्मशाला लौटेंगी। इस दौरान सेंटर परिसर में उनका भव्य और पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी इस स्वर्णिम सफलता का श्रेय अपनी कोच व पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पूजा ठाकुर को दिया है। कोच पूजा ठाकुर ने कहा कि एशियन बीच गेम्स में भारत की छह सदस्यीय टीम में से दो खिलाड़ी हमारे धर्मशाला सेंटर की थीं, यह हमारे लिए गौरव की बात है। बेटियों ने अपना वादा निभाया है और अब हमारा अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में तिरंगा फहराना है।

हिमाचल के 10 खिलाड़ी नेपाल में फ्रेंच किक बॉक्सिंग में दिखाएंगे दम
नेपाल में आयोजित होने वाली 7वीं एशियन स्वात (फ्रेंच किक बॉक्सिंग) प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में चयनित हिमाचल प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने भारतीय ध्वज सौंपकर काठमांडू के लिए मंगलवार को रवाना किया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि यहां के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तिरंगे का मान बढ़ाएंगे। यह प्रतियोगिता 29 अप्रैल से 3 मई तक नेपाल के काठमांडू विश्वविद्यालय में आयोजित होगी, जिसमें एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। हिमाचल के खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में हिस्सा लेंगे। टीम में काव्यांशी ठाकुर (39 किलोग्राम), वरुण वालिया (52 किलो), राहुल (56 किलो), सूर्य प्रताप सिंह कटवाल (60 किलो), अमर चंद (52 किलो), ऋषभ शर्मा (65 किलो), पंकज कुमार (75 किलो), होमनी (52 किलो), रेखा (56 किलो) और सपना कुमारी (75 किलो) शामिल हैं। भारतीय महिला टीम की कोच के रूप में संतोषी देवी टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि अमर चंद और पंकज कुमार को ऑफिशियल जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed