सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala US Senate passed Dalai Lama proposal for Compassion Day dedication ceremony also organized

Himachal News: दलाई लामा के करुणा दिवस के प्रस्ताव को अमेरिकी सीनेट ने किया पारित, समर्पण समारोह का भी आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 16 Jul 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी सीनेट ने दलाई लामा के 90वें जन्मदिन को करुणा दिवस के रूप में मनाने और तिब्बती जनता के प्रति अमेरिका के दीर्घकालिक समर्थन को दोहराया है। पढ़ें पूरी खबर...

Dharamshala US Senate passed Dalai Lama proposal for Compassion Day dedication ceremony also organized
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की लंबी आयु के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेते बौद्ध लामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी सीनेट ने तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु 14वें दलाई लामा तेंजिन ग्यात्सो के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव में दलाई लामा के 90वें जन्मदिन को करुणा दिवस के रूप में मनाने और तिब्बती जनता के प्रति अमेरिका के दीर्घकालिक समर्थन को दोहराया है।

Trending Videos


प्रस्ताव के दौरान 200 से अधिक तिब्बती-अमेरिकी और तिब्बत के समर्थक वॉशिंगटन पहुंचे थे, ताकि इस प्रस्ताव के लिए समर्थन जुटाया जा सके। इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत संस्था की अध्यक्ष तेनचो ग्यात्सो ने कहा कि 14 जुलाई को अमेरिकी सीनेट में पारित यह प्रस्ताव दलाई लामा के करुणा और अहिंसा के संदेश के साथ तिब्बती जनता के मानवाधिकारों और लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के लिए अमेरिका के गहरे और स्थायी समर्थन का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीनेट और लॉबी दिवस में भाग लेने वाले सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया। संस्था की अध्यक्ष ने कहा कि दलाई लामा के जन्मदिन, 6 जुलाई को करुणा दिवस के रूप में मान्यता, तिब्बती जनता के मानवाधिकारों और मूलभूत स्वतंत्रता की पुष्टि, 15वें दलाई लामा की मान्यता में चीन के किसी भी हस्तक्षेप को धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करार देना, तिब्बत-चीन संघर्ष के इतिहास और दलाई लामा और तिब्बती जनता के प्रति अमेरिका के समर्थन की पुन पुष्टि आदि मुख्य बिंदु प्रस्ताव में शामिल हैं।

तेनचो ग्यात्सो ने कहा कि मुख्य तौर पर जेफ मर्कली (डेमोक्रेट, ओरेगन) व टॉड यंग (रिपब्लिकन, इंडियाना), माइकल मैककॉल (रिपब्लिकन, टेक्सास) और जिम मैकगवर्न (डेमोक्रेट, मैसाचुसेट्स) सीनेट में इस प्रस्ताव को लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव अमेरिका की ओर से हाल के वर्षों में पारित तीन महत्वपूर्ण तिब्बत समर्थक कानूनों 2018 का तिब्बत तक पारस्परिक पहुंच अधिनियम, 2020 का तिब्बती नीति और समर्थन अधिनियम और 2024 का तिब्बत समाधान अधिनियम की कड़ी में एक और अहम कदम है।

दलाई लामा की दीर्घायु और विश्व शांति के लिए समर्पण समारोह का आयोजन
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन और निर्वासित तिब्बत सरकार के धर्म एवं संस्कृति विभाग की ओर से नामग्याल मठ के सहयोग से 14वें दलाई लामा की दीर्घायु के लिए पांच दिवसीय महागुरु भुमछोक (समर्पण समारोह) का आयोजन मैक्लोडगंज स्थित चुगलाखांग मठ में किया जा रहा है। समारोह के पहले दिन बुधवार को प्रार्थना सत्र में कार्यवाहक सिक्योंग एवं शिक्षा मंत्री थर्लाम डोल्मा चंगरा ने विशेष रूप से भाग लिया। उनके साथ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की स्वायत्त संस्थाओं के प्रमुख के तौर पर निर्वाचन आयुक्त लोबसांग येशी, लोक सेवा आयुक्त कर्मा येशी और महालेखाकार ताशी टोपग्याल ने भी शिरकत की। यह विशेष धार्मिक आयोजन दलाई लामा की दीर्घायु और विश्व शांति के लिए समर्पित है, जिसमें तिब्बती समुदाय के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed