सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Himachal Suspicious death of grandson of former Jharkhand CM Champai Soren in Manali

हिमाचल प्रदेश: मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते की मौत, दोस्तों के साथ आया था घूमने

संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Feb 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के पुत्र वीर सोरेन का मनाली में देहांत हो गया है। वह अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Suspicious death of grandson of former Jharkhand CM Champai Soren in Manali
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन/पोता वीर सोरेन (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

पर्यटन नगरी के एक होमस्टे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के 22 वर्षीय पोते की मौत हो गई है। सोमवार दोपहर को वह बिस्तर से गिरा। जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त मुंह से झाग निकली। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सिविल अस्पताल एक पर्यटक मृत अवस्था में लाया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक वीर सोरेन पुत्र बाबू लाल सोरेन अपने  मित्र अग्नय वर्मा निवासी उत्तर प्रदेश के साथ मनाली घूमने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सिर में हो रहा था दर्द'
पुलिस को दिए बयान में अग्नय ने कहा कि मृतक अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने आया था। वे सभी सिमसा के एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। 23 फरवरी को सभी सोलंग और सेथन घूमने गए थे। शाम को पुनः होम स्टे में ठहरे। सोमवार को सभी होम स्टे के आसपास घूमकर लगभग 12:30 बजे लौटे तो वीर सोरेन सो गया। उठाने पर उसने बताया कि उसके सिर में अत्यधिक दर्द हो रहा है। जिस पर साथियों ने ब्लिंकिट के माध्यम से दवाई मंगवाकर उसे दी।

मुंह से झाग निकला झाग
दोपहर लगभग 2:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई। जाकर देखा तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरा हुआ था।  उसे गाड़ी में सिविल अस्पताल मनाली लाया गया। अस्पताल लाते समय उसके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा काफी देर तक सीपीआर दी गई। जांच उपरांत चिकित्साकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि शव को शवगृह मनाली में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों के आगमन के उपरांत पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed