सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Workshop on financial management held in Bhuntar

Kullu News: शिक्षकों ने विज्ञान को रचनात्मक बनाने की सीखी तकनीक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Workshop on financial management held in Bhuntar
विज्ञापन
कुल्लू। शिक्षकों ने विज्ञान विषय को आधुनिक तकनीकों से रोचक और रचनात्मक बनाना सीखा। ब्रह्म ऋषि मिशन स्कूल जरड़ में विज्ञान विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला विद्यालय प्रबंधक स्वामी स्वयंप्रभा और प्रधानाचार्य नरेंद्र ठाकुर की देखरेख में करवाई गई। इसमें शिक्षकों को कक्षाओं में विज्ञान विषय को खेल-खेल में सरल और प्रभावी बनाने की तकनीक सिखाई गई।
Trending Videos

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर अंजनी शर्मा ने सीबीपी ऑफ साइंस, देवेशी महंत ने स्वास्थ्य एवं बीमारी, मंजू वर्मा ने सेकेंडरी एजुकेशन ऑफ साइंस, मोनिका ठाकुर ने पार्ट्स ऑफ प्लांट विषय पर व्याख्यान दिए। उन्होंने शिक्षकों को उपरोक्त विषयों को आधुनिक एआई टूल, चैट जीपीटी आदि का उपयोग कर बेहतर और सरल बनाने की जानकारी दी, ताकि विद्यार्थी विज्ञान विषय को रुचि के साथ पढ़ सकें। विद्यालय प्रबंधक स्वामी स्वयंप्रभा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए कक्षा में आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर विज्ञान को सरल बनाना इस कार्यशाला का उद्देश्य रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed