{"_id":"6a06194af1b7a67bda024236","slug":"dharamshala-punjab-suffers-fourth-consecutive-defeat-in-ipl-shardul-and-tilak-varma-lead-mumbai-to-victory-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: IPL में पंजाब की लगातार पांचवीं हार, मुम्बई की जीत में शार्दुल और तिलक वर्मा बने नायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: IPL में पंजाब की लगातार पांचवीं हार, मुम्बई की जीत में शार्दुल और तिलक वर्मा बने नायक
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 15 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
सार
इस हार के साथ पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम की यह लगातार चौथी हार रही, जबकि धर्मशाला के होम ग्राउंड पर भी दूसरी बार निराशा हाथ लगी।
हिमाचल में पंजाब की फिर हार...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एचपीसीए स्टेडियम में आईपीएल के 19वें संस्करण के तहत पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतने के साथ ही मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।
Trending Videos
आईपीएल में पहली बार मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करने वाले जसप्रीत बुमराह का पहले गेंदबाजी का फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ और गेंदबाजों ने शुरुआत से ही पंजाब किंग्स पर दबाव बनाए रखा। लगातार विकेट गिरने और रनगति पर लगाम के चलते पंजाब बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 200 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन, कोनोली और ओमरजाई ने टीम के रन जोड़े। वहीं इसके विपरीत मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट हासिल किए। मुंबई के गेंदबाजों ने पावरप्ले से लेकर डेथ ओवरों तक कसी हुई गेंदबाजी की। शुरुआती झटकों के बाद पंजाब के बल्लेबाज लय नहीं पकड़ सके और टीम अपेक्षित बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई।
वहीं 200 रन का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी रही। मुंबई का पहला विकेट 61 रन पर गिरा। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा, रिकल्टन और तिलक वर्मा ने टीम को जीत की राह पर पहुंचाया। तिलक वर्मा ने संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाते हुए टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। अहम मौकों पर साझेदारी ने पंजाब की वापसी की उम्मीदों को झटका दिया और मुंबई ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस हार के साथ पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम की यह लगातार पांचवीं हार रही, जबकि धर्मशाला के होम ग्राउंड पर भी दूसरी बार निराशा हाथ लगी। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अब पंजाब को अपने अगले दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। हार ने टीम के समीकरण और दबाव दोनों बढ़ा दिए हैं।