सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   hpbose class 10th Plus Two supplementary-exam-date-sheet-july-2026

हिमाचल: एचपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का शेड्यूल, 3 जुलाई से होंगे एग्जाम

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 17 Jun 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

HPBOSE Supplementary Exam 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 3 जुलाई से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 10 जुलाई और 12वीं की 16 जुलाई तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

hpbose class 10th Plus Two supplementary-exam-date-sheet-july-2026
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। ये परीक्षाएं 3 जुलाई से शुरू होंगी। विशेष अवसर वाले विद्यार्थी भी इनमें शामिल हो सकेंगे। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेंगी। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 से 16 जुलाई तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। बोर्ड के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने यह जानकारी दी है।

10वीं कक्षा के प्रश्नपत्र अंग्रेजी, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा संस्कृत विषयों के लिए ए, बी और सी सीरीज में होंगे। 12वीं कक्षा के लिए अंग्रेजी, गणित, हिंदी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडी और संस्कृत विषयों में भी ए, बी और सी सीरीज में प्रश्न पूछे जाएंगे। अन्य सभी विषयों के प्रश्नपत्र भी इसी प्रारूप में होंगे। बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं कक्षा की डेटशीट
दसवीं कक्षा की गणित की परीक्षा 3 जुलाई को होगी। 4 जुलाई को संस्कृत और पंजाबी की परीक्षा है। अंग्रेजी और हिंदी की परीक्षाएं क्रमशः 6 और 7 जुलाई को होंगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक विज्ञान, होम साइंस, आईटीईएस और कंप्यूटर साइंस की परीक्षाएं 8 से 10 जुलाई तक चलेंगी।

12वीं कक्षा की डेटशीट
12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा 3 जुलाई को है। 4 को अकाउंटेंसी, फिजिक्स और संस्कृत की परीक्षाएं होंगी। इतिहास, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, हिंदी और गणित की परीक्षाएं 6 से 10 जुलाई तक निर्धारित हैं। शेष परीक्षाएं 13 से 16 जुलाई के बीच विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

एसपीयू में पीजी कोर्सेज की पहली काउंसलिंग कल
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग तिथियां जारी की हैं। प्रवेश आधारित पाठ्यक्रमों की पहली काउंसलिंग 18 जून को सुबह 10:30 बजे संबंधित विभागों में होगी। इनमें एमएससी जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, एमए इतिहास और एमसीए शामिल हैं। मेरिट सूची उसी दिन शाम 5 बजे तक प्रदर्शित होगी।  मेरिट आधारित पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 30 जून तक डीन अकादमिक अफेयर्स कार्यालय में जमा होंगे। इनकी पहली काउंसलिंग 1 जुलाई को सुबह 10:30 बजे संबंधित विभागों में होगी। एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमएससी एनवायरनमेंटल साइंस और एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री इन पाठ्यक्रमों में हैं। डीन अकादमिक अफेयर्स पवन कुमार चांद ने बताया कि अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। 

यूजीसी नेट के चलते एचपीयू ने स्थगित की पीजी परीक्षाएं, जल्द जारी होगी नई डेटशीट
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने अधिकांश स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की डेटशीट स्थगित कर दी है। यह निर्णय यूजीसी नेट परीक्षा के साथ पीजी परीक्षाओं के टकराव को देखते हुए लिया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने मंगलवार को यह अधिसूचना जारी की।

विद्यार्थियों की मांग पर यह फैसला लिया गया है। प्रभावित पाठ्यक्रमों के लिए नया परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी होगा। परीक्षाएं पहली जुलाई से शुरू होनी थीं। विश्वविद्यालय ने जून में जारी कई एमए, एमकॉम, एलएलबी, एमबीए और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की डेटशीट वापस ले ली है। इनमें एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, संस्कृत जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। 

एमबीए, एमसीए, एमटेक (कंप्यूटर साइंस) और बीएचएम की डेटशीट भी स्थगित की गई है। सोमवार को विश्वविद्यालय ने यूजीसी नेट से टकरा रहे 15 पेपरों की तिथियों में संशोधन किया था। विद्यार्थियों का तर्क था कि नेट परीक्षा विभिन्न शहरों में आयोजित होती है। इससे कई को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। एचपीयू की परीक्षाओं में शामिल होना उनके लिए कठिन हो रहा था। उन्होंने आंशिक बदलाव के बजाय पूरे परीक्षा कार्यक्रम में परिवर्तन की मांग की थी। एचपीयू ने उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए डेटशीट स्थगित करने का निर्णय लिया। 

यथावत रहेंगी कुछ परीक्षाएं
एचपीयू ने स्पष्ट किया है कि पीजी साइंस पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं यथावत रहेंगी। बीटेक और बीए एलएलबी (ऑनर्स) की परीक्षाओं पर इस निर्णय का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ये परीक्षाएं पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी। परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने बताया कि संशोधित डेटशीट तैयार हो रही है। यह जल्द ही विद्यार्थियों के लिए जारी कर दी जाएगी।
 

गेट-बी परीक्षा में मेरिट पर मिलेगा बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने सत्र 2026-28 के लिए एमएससी बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश संबंधी अधिसूचना जारी की है। विभाग के अनुसार इस बार केवल गेट बी 2026 परीक्षा की मेरिट के आधार पर ही छात्रों को एचपीयू में प्रवेश मिलेगा। विवि ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग के अनुसार गेट बी की परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है और इच्छुक अभ्यर्थियों को एचपीयू के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन काउंसलिंग फॉर्म भरना होगा। काउंसलिंग के लिए पोर्टल बुधवार से खुल जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विभाग से ईमेल या फोन से संपर्क कर सकते हैं। विभाग के अनुसार छात्रों को आधुनिक शिक्षण एवं अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed