सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Voting for the 18th Tibetan Parliament took place in 27 countries, with 91,000 casting their votes.

Dharamshala: 18वीं तिब्बती संसद के लिए 27 देशों में हुआ मतदान, 91 हजार ने डाले वोट; चीन का प्रतिकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
सार

निर्वासित सरकार के मुख्यालय धर्मशाला सहित दुनिया के 27 देशों में बसे तिब्बती समुदाय के 91 हजार मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लिया। सुबह 9 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लग गईं।

Voting for the 18th Tibetan Parliament took place in 27 countries, with 91,000 casting their votes.
धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में तिब्बती संसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के चुनाव का दूसरा एवं अंतिम चरण रविवार को वैश्विक स्तर पर शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। निर्वासित सरकार के मुख्यालय धर्मशाला सहित दुनिया के 27 देशों में बसे तिब्बती समुदाय के 91 हजार मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लिया। सुबह 9 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लग गईं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


तिब्बती समुदाय ने साफ किया कि यह चुनाव चीन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश है कि उनका संघर्ष थमा नहीं है। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के मुख्य चुनाव आयुक्त लोबसांग येशी ने कहा कि इस चुनाव के लिए विश्व भर में करीब 91 हजार मतदाता पंजीकृत थे। 

चुनाव को सफल बनाने के लिए 27 देशों में 58 क्षेत्रीय चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की गई थी। चीन द्वारा इन चुनावों को अवैध बताए जाने पर चुनाव आयुक्त ने कहा कि चीन भले ही कुछ भी कहे, लेकिन तिब्बती समुदाय अपनी निर्वासित सरकार को ही वैध मानता है। सीटीए के माध्यम से उनका लोकतांत्रिक संघर्ष जारी है। यह मतदान चीन के दावों को खारिज करने और अपनी लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने का जरिया है। 

निर्वासित सरकार के मुखिया (सिक्योंग) के पद के लिए चार दिग्गज प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 45 संसदीय सीटों के लिए करीब 98 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इससे पहले एक फरवरी को पहले चरण का मतदान हुआ था, जिसमें 309 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने वोट डाले थे। दुर्गम क्षेत्रों और बस्तियों से बाहर रहने वालों के लिए विभाग ने 31 विशेष मतदान केंद्र भी स्थापित किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed