{"_id":"69ef0263c1de6d875a055b43","slug":"young-woman-gang-harassment-teenagers-killed-her-hang-body-from-tree-in-pratapgarh-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रात के सन्नाटे को चीर न पाई चीखें, दरिंदगी के विरोध पर किशोरों ने की हत्या, फिर यहां टांग दिया युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रात के सन्नाटे को चीर न पाई चीखें, दरिंदगी के विरोध पर किशोरों ने की हत्या, फिर यहां टांग दिया युवती का शव
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के प्रतापगढ़ से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया, विरोध करने पर आरोपी किशोरों ने मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ से टांग दिया। मृतका के दोस्त ने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
pratapgarh murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रतापगढ़ के मानिकपुर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म का विरोध करने पर 17 वर्षीय दो किशोरों ने युवती (18) की मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर बाग में ले गए और गले में फंदा लगाकर पेड़ से लटका दिया। मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, दूसरे की तलाश जारी है।
रविवार भोर करीब साढ़े चार बजे परिजनों ने युवती का शव आम के बाग में पेड़ पर लटके देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। नवाबगंज, कुंडा और मानिकपुर थाने की फोर्स के साथ एसपी दीपक भूकर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।
जांच-पड़ताल के दौरान पीड़ित परिजन एक पड़ोसी महिला पर भी वारदात में शामिल होने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की और दूसरे पहर उसे गांव से पकड़ लिया, जिसने पुलिस को बताया कि युवती से उसकी दोस्ती थी।
Trending Videos

शनिवार की रात में उसे घर से 450 मीटर दूर स्थित खेत की तरफ बुलाया था। साथ में दोस्त भी मौजूद था। पहले उसने दुष्कर्म किया। बाद में दोस्त के साथ भी संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। विरोध करने पर भी दुष्कर्म किया।
युवती के शोर मचाने पर उसने दोस्त के साथ मिलकर उसे जमीन पर गिरा दिया। दोनों ने मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खेत में बने धार्मिक स्थल पर लगे झंडे से गला कसकर घसीटते हुए 50 मीटर घर की तरफ स्थित आम के बाग में ले गए और पेड़ पर फंदे से लटका कर भाग निकले।
शरीर पर चोट के निशान, विसरा सुरक्षित
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत युवती के शरीर पर जगह-जगह चोट और दांत व नाखून से खरोंचने के निशान मिले हैं। रिपोर्ट में प्राथमिक रूप से सामूहिक दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई है। आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

बाहर निकलने पर भाभी ने लगाई थी डांट
पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11 बजे युवती दोस्त से मिलने के लिए निकली। घर के बाहर बने शौचालय की तरफ बढ़ी। वहां पहले से मौजूद उसकी भाभी ने उसे डांटकर घर के अंदर भेज दिया। रात करीब 12 बजे वह मौका पाकर खेत की तरफ चली गई।

पिता के मोबाइल फोन से खुला राज
घटना के बाद पुलिस ने परिजनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे। पिता के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से किशोर को चिह्नित कर लिया। युवती ने रात 9:15 से 10:47 बजे के बीच करीब दस बार फोन पर बात की थी।
घटना के बाद पुलिस ने परिजनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए थे। पिता के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से किशोर को चिह्नित कर लिया। युवती ने रात 9:15 से 10:47 बजे के बीच करीब दस बार फोन पर बात की थी।
आरोपी किशोर को चिह्नित कर हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। दोनों में नजदीकी संबंध था। किशोर के दोस्त की तलाश की जा रही है। पिता की तहरीर पर पहले अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी, अब नामजद होगी। दीपक भूकर, एसपी
रात के सन्नाटे को चीर नहीं पाई बेबस की चीख
युवती के साथ दरिंदगी की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। खेत में उठी पीड़िता की चीख रात के सन्नाटे को चीर नहीं पाई। मौत के चंगुल में फंसी बेबस युवती मदद की गुहार लगाती रही लेकिन कोई अपना नहीं दिखा।

परिजनों ने बेटी की पढ़ाई को लेकर तरह-तरह के सपने संजोए थे। बहन को किसी बात की तकलीफ न हो, इसके लिए चारों भाई हर इच्छा को पूरा करते थे। इंटर की पढ़ाई के बाद बहन ने भाइयों से बीएससी में दाखिला कराने को कहा था। शनिवार को भाइयों ने पास के महाविद्यालय में प्रवेश दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन रविवार की भोर दरिंदगी का शिकार हो गई।
बहन का शव पेड़ से लटकते देख दोनों भाइयों की आंखें छलक पड़ीं। दोनों बेटों के कंधों पर सिर रखे पिता की बूढ़ी आंखों से दर्द के आंसू छलकते रहे। भयावह मंजर को बार-बार सोचकर मां बदहवास होती रही। मुंबई में रहने वाले दोनों बड़े भाई भी बहन के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने पर घर आने के लिए रवाना हो गए।
नहीं हुआ अंतिम संस्कार
मृतका के दो भाई मुंबई में रहते हैं। पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव घर पहुंचा तो सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता और सीओ लालगंज आशुतोष मिश्रा परिजनों को अंतिम संस्कार करने के लिए मनाते रहे, लेकिन पिता ने बेटों के पहुंचने पर अंतिम संस्कार करने की बात कही। पुलिस के अनुसार, शव का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

इंटर में मिले थे 75 फीसदी अंक
युवती ने यूपी बोर्ड 2026 इंटर की परीक्षा 75 फीसदी अंक से उत्तीर्ण की थी। वह बीएससी की पढ़ाई करना चाहती थी। पिता ई-रिक्शा चलाते हैं। उनके चारों बेटे घर का खर्च और युवती के पढ़ाई का खर्चा उठा रहे थे। चार बहनों की शादी हो गई है। युवती की एक छोटी बहन भी है।

कमेंट
कमेंट X