Pratapgarh : जूता-मोजा उतारने के बाद परीक्षा केंद्र में मिला अभ्यर्थियों को प्रवेश
होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को बिना जूता-मोजा के परीक्षा देनी पड़ी। केंद्र के बाहर तलाशी के दौरान बेल्ट, टोपी, गमछा तक उतरवा दिया गया। महिला अभ्यर्थियों ने स्टॉल, आभूषण और जूता मोजा उतारा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को बिना जूता-मोजा के परीक्षा देनी पड़ी। केंद्र के बाहर तलाशी के दौरान बेल्ट, टोपी, गमछा तक उतरवा दिया गया। महिला अभ्यर्थियों ने स्टॉल, आभूषण और जूता मोजा उतारा। तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
जिले के 14 केंद्रों पर दो पालियों में तीन दिवसीय परीक्षा की शुरूआत शनिवार से हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक हुई। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक हुई। अभ्यर्थियों ने दो घंटे की लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर दी। परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा और सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे से परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हुई।
केंद्र के बाहर मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद इंट्री दी गई। जांच के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र का पहचान पत्र से मिलान किया गया। परीक्षा केंद्रों में जूते-मोजे व अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं पहनकर जाने की अनुमति नहीं मिली। डीएम शिव सहाय अवस्थी के साथ एसपी दीपक भूकर और एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
प्रयागराज के रहे अधिकांश अभ्यर्थी
होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पंजीकृत तकरीबन 26 हजार अभ्यर्थियों में अधिकांश प्रयागराज के रहे। रोडवेज बसों के साथ ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भीड़ रही। अधिकांश अभ्यर्थी शुक्रवार की रात में ही प्रतापगढ़ पहुंचकर परीक्षा केंद्रों की तलाश करते रहे। मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीआरपी और आरपीएफ के जवान चौकन्ने रहे। वहीं, सिविल पुलिस प्रमुख चौराहों और मार्गों पर चहलकदमी करती नजर आई।
बेटियों में दिखा वर्दी पहनने का ललक
होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने आईं बेटियों की आंखों में वर्दी पहनने की ललक दिखी। तकरीबन पांच हजार के करीब बेटियों ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग किया। परिजनों के साथ परीक्षा देने आईं बेटियां परीक्षा को लेकर उत्साहित दिखीं।

कमेंट
कमेंट X