Pratapgarh : पुलिस को चकमा देकर प्रयागराज से फरार आरोपी मुठभेड़ में घायल, दोनों पैर में लगी गोली
प्रयागराज एसआरएन से पुलिस को चकमा देकर फरार दुष्कर्म आरोपी शनिवार को मुठभेड़ में करेंटी तिराहे पर घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज एसआरएन से पुलिस को चकमा देकर फरार दुष्कर्म आरोपी शनिवार को मुठभेड़ में करेंटी तिराहे पर घायल हो गया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। मानिकपुर पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध असलहा, जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया है।
मानिकपुर की दो वर्षीय मासूम के साथ जलालुद्दीन उर्फ डब्बू ने उसके घर में दुष्कर्म किया था। घटना के अगले दिन 21 अप्रैल की घटना का संज्ञान लेकर मानिकपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कॉलेज में आरोपी कुंडा के नई बाजार रहवई निवासी जलालुद्दीन को मेडिकल के लिए लाया गया। डीएनए टेस्ट के लिए चिकित्सकों ने को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। मानिकपुर थाने के सिपाही मदन शर्मा और अनुज कुमार आरोपी को लेकर एसआरएन पहुंचे। इस बीच आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
लापरवाही पर एसपी दीपक भूकर ने सिपाहियों को निलंबित कर दिया। प्रयागराज के रामबाग पेट्रोल पंप से मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखा। प्रयागराज की दो और प्रतापगढ़ की चार टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। शनिवार को मानिकपुर पुलिस ने आरोपी मुठभेड़ में करेंटी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैर में गोली लगने के कारण मेडिकल कॉलेज लाया गया। आरोपी के खिलाफ प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज की है।
अवैध असलहा से लैस होकर आरोपी कौशांबी के शहजादपुर से करेंटी गंगा नदी पुल होते हुए अपने वकील से मिलने आ रहा था। करेंटी तिराहे के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बाद भी पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। - दीपक भूकर, एसपी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X