Hamirpur: भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर भोरंज थाने में एफआईआर, जानें पूरा मामला
हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निगम के निदेशक मंडल के सदस्य विक्रम शर्मा ने भोरंज थाना में शिकायत पत्र सौंपा था। इसमें आरोप है कि सोशल मीडिया पर सुधीर शर्मा की एक वीडियो वायरल हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री के चंबा दौरे को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले को लेकर भोरंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया है। हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निगम के निदेशक मंडल के सदस्य विक्रम शर्मा ने भोरंज थाना में शिकायत पत्र सौंपा था। इसमें आरोप है कि सोशल मीडिया पर सुधीर शर्मा की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें वे मुख्यमंत्री के चंबा दौरे के संदर्भ में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।
इस टिप्पणी से चंबा की सांस्कृतिक पहचान और क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इससे क्षेत्रीय स्तर पर तनाव और वैमनस्य उत्पन्न होने की आशंका भी जताई है। शिकायतकर्ता के अनुसार यह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने तथा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर रोक लगाने की मांग की थी।एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले सुजानपुर थाना में भी सुधीर शर्मा और भाजपा नेता राजेंद्र राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।