फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jairam thakur attack cm sukhu independence day political platform

Jairam Thakur : नेता विपक्ष जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर हमला, बोले- राष्ट्रीय मंच का किया राजनीतिक इस्तेमाल

Sun, 16 Aug 2026 04:15 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 16 Aug 2026 04:15 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के मंच का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के राजनीतिकरण, कर्मचारियों-पेंशनरों की मांगों, पेट्रोल-डीजल सेस और सरकार की आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है और चुनावी गारंटियां व बजटीय घोषणाएं जमीन पर नजर नहीं आ रहीं।

विज्ञापन
jairam thakur attack cm sukhu independence day political platform
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय महत्व के मंच का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में ध्वजारोहण के बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री राष्ट्रीय महत्व के मंचों का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक भड़ास निकालने और व्यक्तिगत प्रचार के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में शिक्षण संस्थानों को भी राजनीतिक प्रचार का माध्यम बनाया गया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त देश के स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है। ऐसे अवसर पर बच्चों को देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष की जानकारी दी जानी चाहिए, न कि किसी नेता की छवि चमकाने के लिए कार्यक्रमों का इस्तेमाल होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूलों में मुख्यमंत्री की ओर से आपदा के दौरान किए गए कार्यों को प्रदर्शित करने का क्या औचित्य था। नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि जनता का सरकार से मोहभंग हो चुका है और अब छोटे बच्चों के सहारे मुख्यमंत्री अपनी छवि सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के दिलों में जगह काम करके बनाई जाती है, लेकिन मौजूदा सरकार काम करने के बजाय तालाबंदी पर विश्वास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों और पेंशनरों के मुद्दे पर भी घेरा
जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री लगातार आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर अनाथों और विधवाओं के नाम पर पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाया जा रहा है। जयराम ठाकुर के अनुसार, हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में पहले से ईंधन महंगा होने के कारण परिवहन लागत बढ़ती है और इसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है। उन्होंने प्रदेशभर में एचआरटीसी कर्मचारियों, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियां, बजटीय घोषणाएं और वादे जमीन पर नजर नहीं आ रहे हैं।

बड़सर स्कूल विवाद पर भी साधा निशाना
नेता प्रतिपक्ष ने बड़सर में स्कूल कार्यक्रम की अनुमति के मामले को लेकर भी सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि खुद को कानून का विद्यार्थी बताने वाले मुख्यमंत्री के कार्यकाल में स्कूल में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की स्थिति बनना सरकार के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है।

अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद
इससे पहले रविवार सुबह जयराम ठाकुर ने शिमला के रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को हिमाचल के लिए विशेष योगदान देने वाला नेता बताया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल टनल का सपना देखने वाले अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल से विशेष लगाव था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से प्रदेश में बड़ी संख्या में सड़कों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हिमाचल को अपना घर मानते थे और सत्ता में रहने के साथ-साथ विपक्ष में रहते हुए भी मनाली के प्रीणी आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed