फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur dattnagar 7 gram heroin four arrested

Crime Alert: दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास 7 ग्राम हेरोइन के साथ 4 गिरफ्तार, फुट मैट के नीचे छिपा रखा था चिट्टा

Sun, 16 Aug 2026 04:39 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 16 Aug 2026 04:39 PM IST
सार

रामपुर थाना पुलिस ने दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास एक संदिग्ध वाहन की तलाशी लेकर 7 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने मामले में रामपुर के तीन और जोगिंद्रनगर के एक आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हेरोइन वाहन के फुट मैट के नीचे छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने वाहन जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
rampur dattnagar 7 gram heroin four arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रामपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास एक वाहन से 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में वाहन सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ के साथ वाहन को भी कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस टीम दत्तनगर मिल्क प्लांट के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन के फुट मैट के नीचे छिपाकर रखी गई हेरोइन मिली। जांच में इसकी मात्रा 7 ग्राम पाई गई।
विज्ञापन


चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से अक्षय (30), निवासी रामपुर, जिला शिमला, को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पवन (32), निवासी रामपुर, जिला शिमला, सुनील ठाकुर (40), निवासी जोगिंद्रनगर, जिला मंडी और बिपुल शर्मा (32), निवासी रामपुर, जिला शिमला को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बरामदगी में इस्तेमाल वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास हेरोइन कहां से पहुंची थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed